गरियाबंद (गंगा प्रकाश): देवभोग एसडीएम द्वारा राजीव गांधी युवा मितान क्लब अध्यक्षों की बैठक करने की गुमराह मे रखकर आज सीईओ के करीबी अध्यक्षों ने रेस्ट हाऊस में बैठक आयोजित किया और प्रतिभागियों के लिए ड्रेस खरीदने और खाना फल फ्रूट सहित अन्य व्यवस्था स्वयं द्वारा कराने की बात लिखकर आज एसडीएम अर्पिता पाठक को सौफा गया जबकि इस आवेदन मे कई युवा मितान अध्यक्षों ने संगठन के दबाव में मजबूरीवस हस्ताक्षर करने की बात को स्वीकार किया ताकि कलेक्टर की कार्यवाही से सीईओ को साफ साफ बचाया जा सके उलेखनीय हो की ब्लॉक के सभी अध्यक्ष को आज 11 बजे रेस्ट हाऊस पर बैठक एसडीएम द्वारा लेने की जानकारी वॉट्सॉफ गुरुफ्फ में दिया गया जिससे घबराकर क़रीब 20 अध्यक्षों ने अपनी उपस्थिति दिया लेकिन एसडीएम की गैरमौजूदगी देख कई अध्यक्ष सीईओ के इशारों पर यह बैठक आयोजित होने की बात को भाप लिए इसके बाद सीधा बैठक शुरू कर सीईओ के करीबियों ने कहना शुरू कर दिया की 3 हजार वसूली की फरमान वाली बात गलत है यह हम सभी द्वारा प्रतिभागियों के लिए ड्रेस खाना पीना सहित अन्य व्यवस्था करने की बात रख दिया जिस पर मजबूरीवस अध्यक्षों ने अपनी अपनी सहमति देने की बात कही है
There is no ads to display, Please add some



