राजनांदगांव(गंगा प्रकाश)-आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनांदगांव एस डी एम कार्यवालय में सयुक्त कलेक्टर अरूण वर्मा ने सर्वदलीय बैठक बुलाई जिसमे जोगी कांग्रेस की तरफ से प्रदेश सचिव नवीन अग्रवाल व शहर जिलाध्यक्ष शमसुल आलम सम्मिलित हुए तथा अपना सुझाव रखा। सयुक्त कलेक्टर श्री अरूण वर्मा ने चुनाव में वोट डालने वाले वोटरों को होने वाली परेशानियों के मद्देनजर बूथों को सुव्यवस्थित तरीके से स्थानों की व्यवस्था की बात की तथा सभी दलों के नेताओ से आस पास स्थित सरकारी भवन इत्यादि की जानकारी ली सबने अपनी अपनी बात रखी । जिसमे जोगी कांग्रेस की तरफ से नवीन व शमसुल ने आगामी चुनावों में नए युवाओं को जिनकी उम्र वोट डालने लायक हो गई है उन्हे जागरूक कर वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की बात रखी जिसमे सयुक्त कलेक्टर श्री वर्मा ने वोटर हेल्प लाइन एप के विषय में संछिप्त जानकारी दी। बैठक में मुख्य रूप से सयुक्त कलेक्टर अरुण वर्मा , तहसीलदार तथा सभी पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


