कोंडागांव (गंगा प्रकाश)- दिनांक 2.06.2023 को उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं के निर्देशानुसर डॉक्टर दीपिका सिदार प्रभारी चलित पशु चिकित्सा इकाई कोंडागांव एवं प्रदीप श्रीवास्तव सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी प्रभारी पशु औषधालय डोंगरीगुड़ा के संयुक्त तत्वाधान में बहुउद्देशीय पशुचिकित्सा एवम टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया जिसमे 150 पशुओं में HSBQ टीकाकरण,46 पशुओं में LSD टीकाकरण एवं डेटिकिंग किया गया, 28 बकरियों में कृमिनाशक दवापान, व 10 पशुओं का उपचार, 5 पशुओं से रक्त नमूने, टीकाकरण हेतु जनजागरूक अभियान और डोर टू डोर सर्वे कर जानकारी दी गई है। जिसमें श्रीमति सुभद्रा मरकाम सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, श्रीमती तनुश्री गुहाराय सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, मोतीराम परिचारक, अनामिका मांडवी पशुसखी का विशेष सहयोग रहा।
There is no ads to display, Please add some


