गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत रविवार, 03 दिसम्बर 2023 को मतगणना किया जायेगा। चुनाव आयोग द्वारा मतगणना से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। आयोग का टोल फ्री नंबर 1950 है। इस नंबर पर चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। इसके लिए राज्य व जिला स्तर पर कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है, जिसका टोल फ्री नंबर 1950 है। किसी भी ऑपरेटर कंपनी से इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर पर प्राप्त मतदाताओं की शिकायतों का सुव्यवस्थित और सुनियोजित तरीके से निराकरण किया जायेगा। आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन और निर्वाचन से संबंधित कोई भी शिकायत टोल फ्री नंबर पर दर्ज कर सकते हैं।
There is no ads to display, Please add some


