फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)-फिंगेश्वर को आज विधिवत तहसील का दर्जा प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा फिंगेश्वर में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में फिंगेश्वर उपतहसील को तहसील में उन्नयन किए जाने की घोषणा थी। आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस पर महासमुंद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुवल कार्यक्रम अन्तर्गत फिंगेश्वर में तहसील प्रारंभ करने की शासकीय घोषणा करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन को आम जनता के करीब लाने और प्रशासनिक कामकाज में पारदर्शिता तथा कसावट लाने के उद्देश्य से फिंगेश्वर में तहसील बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाती है। इससे शासकीय योजनाओं के सुचारू रूप में संचालन एवं प्रशासनिक कामकाज में कसावट लाने में सुविधा होगी। शासन की योजनाएं एवं मूलभूत सुविधाएें आम जनता को आसानी से उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने फिंगेश्वर तहसील के साथ छ.ग. में 13 अनुविभाग तथा 18 नई तहसीलों की घोषणा की। नवीन फिंगेश्वर तहसील अंतर्गत दो राजस्व मंडल फिंगेश्वर तथा जामगांव, 18 पटवारी हल्का, 34 ग्राम पंचायतें पसौद, पाली, पेण्ड्रा, भसेरा, रोबा, सोनासिली, सिर्रीकला, लचकेरा, कोसमखुंटा, जामगांव, भेण्ड्री, खैरझिटी, गुण्डरदेही, रजकटठी, बोरिद, सड़कड़ा, परसदाकला, पतोरा, चैतरा, सेंदर, बारूला, चरभट्ठी, गनियारी, बेलर, चरौदा, बोड़की, कुण्डेल, छुईहा, सिर्रीखुर्द, खुटेरी, बिनौरी, बिजली, बोरसी, बहेरापाल एवं फिंगेश्वर नगर पंचायत के 63000 हजार से अधिक लोग लाभांवित होंगे। पहले क्षेत्र के लोगों को राजस्व कार्य के निराकरण के लिए राजिम तहसील कार्यालय जाना पड़ता था अब नया तहसील बनने से दूर नहीं जाना पड़ेगा। फिंगेश्वर में ही तहसील संबंधी कार्य संपादित हो सकेंगे। फिंगेश्वर में तहसील प्रारंभ किए जाने का व्यापारी संगठन, पत्रकार संघ सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ओमप्रकाश बंछोर, बिसौहा हरित, हरिशंकर श्रीवास्तव, अनिल चंद्राकर, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, करीम खान, महेन्द्र ठाकुर, दीपक श्रीवास, रामकृष्ण तिवारी, डोंगर सिंह मरकाम, शरद चतुर्वेदी, कमल यदु, रूखमणी मांडले, सुनीता श्रीवास, युवराज सिन्हा, राजऋषि टंडन, बंशी धृतलहरे, अतुल श्रीवास्तव, टिकेश साहू आदि ने स्वागत किया। नायब तहसीलदा खोमन ध्रुव ने बताया कि आज 21 अगस्त से फिंगेश्वर उप तहसील कार्यालय तहसील कार्यालय के रूप में कार्य करेगा।
There is no ads to display, Please add some


