गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर नगर सहित पूरे क्षेत्र में इन दिनों बरसात के मौसम में मलेरिया, सर्दी, खांसी, बुखार, डायरिया के साथ मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इस मौसमी बीमारी में सबसे ज्यादा उम्रदराज और छोटे बच्चे प्रभावित हो रहे है। प्रतिदिन सरकारी अस्पताल सहित निजी अस्पतालों एवं मेडिकलों में बुखार, सर्दी, खांसी, मलेरिया के मरीज के दवा लेने पहुंच रहे है। इससे स्कूली बच्चे भी प्रभावित हो रहे है। फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आज लोग मलेरिया से पॉजीटिव पाए गए साथ ही सर्दी, खांसी, सामान्य बुखार एवं उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। इस संबंध में बीएमओं डॉ. भारती ने बताया कि बरसात के मौसम में ऐहतियात बरतने की जरूरत है। घर के आसपास गंदे पानी का जमाव न होनें दें, जिससे मच्छर न पनपे। उन्होंने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से बुखार और मलेरिया के मरीज पहुंच रहे है। अभी स्थिति ठीक है दवा दी जा रही है। साथ ही गांव गांव लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डॉ. भारती ने बताया कि सभी उपस्वास्थ्य केन्द्रों में भी पर्याप्त दवा उपलब्ध करा दी गई है।
There is no ads to display, Please add some



