गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।फिंगेश्वर-राजिम अनुविभाग की एसडीएम अर्पिता पाठक ने विगत कुछ दिनों से प्रदेश के साथ साथ फिंगेश्वर विकासखंड में लगातार हो रही तेज बारिश को देखते हुए आम नागरिकों से इस दौरान सावधानी बरतने की अपील की। जिससे की इस दौरान किसी भी प्रकार की जन-धन की हानि की रोकथाम सुनिश्चित हो सके। एसडीएम ने कहा कि अंचल में लगातार हो रही बारिश से नदी नालों एवं नीचले इलाकों में पानी का स्तर काफी बढ़ गया है। ऐसे कठिन समय में आमजनों से अपील की जाती है कि वे नदी नालों व जलभराव वाले स्थानों से दूर रहें। सड़क और पुल के उपर से पानी बहने की स्थिति में उस जगह को पार करने का जोखिम बिलकुल भी ना उठाएं।
There is no ads to display, Please add some



