गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमितेश शुक्ल के अनुशंसा पर विधानसभा राजिम क्षेत्र अंतर्गत तीन निर्माण कार्यो के लिए 12 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा प्रदान किया गया है। विकासखण्ड फिंगेश्वर विकासखण्ड अंतर्गत नगर पंचायत राजिम वार्ड नम्बर-07, दत्तात्रेय मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रूपये की क्रियान्वयन एजेंसी कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग गरियाबंद को बनाया गया है। फिंगेश्वर के वार्ड नम्बर 04, कोसरिया यादव समाज के पास सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस कार्य के लिए सीएमओ नगर पंचायत फिंगेश्वर को क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत चरौदा में पटेल समाज पारा के पास सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 2 लाख 50 हजार रूपये स्वीकृत किया गया है। इस कार्य के लिए क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फिंगेश्वर को दिया गया है।
There is no ads to display, Please add some



