गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा अंतर्गत समावेशी शिक्षा अंतर्गत विकासखण्ड स्तर के लिए स्पेशल एजुकेटर पद पर आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसमें कंप्यूटर द्वारा टंकण एवं परीक्षण उपरांत पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन किया गया है। जिसका अवलोकन गरियाबंद जिले के वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट गरियाबंद डॉट जीओवी डॉट इन पर किया जा सकता है। दावा-आपत्ति केवल ऑफलाइन के माध्यम से अभ्यर्थी द्वारा स्वयं उपस्थित होकर निर्धारित प्रारूप में 06 जून 2023 के सायं 5.30 बजे तक प्रस्तुत कर सकेंगे। निर्धारित तिथि पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
There is no ads to display, Please add some


