गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय है फिंगेश्वर में विगत शनिवार को शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष मनीष हरित द्वारा अपनी मां मंजू हरित के जन्म दिवस के अवसर पर न्योता भोज कराया गया। न्यौता भोज में उनके द्वारा मध्यान भोजन में खीर एवं पूरी अतिरिक्त प्रदान कर अपनी माता का जन्म दिवस विद्यालय के बच्चों के साथ मनाया साथी अपने पूरे परिवार के साथ बच्चों को भोजन बांटने में भी सहयोग प्रदान किया उनके द्वारा कक्षा पहले से 12वीं तक के बच्चों के लिए खीर पुरी की व्यवस्था की गई थी इस आयोजन के लिए विद्यालय परिवार ने उन्हें धन्यवाद दिया।
There is no ads to display, Please add some


