
छुरा (गंगा प्रकाश)।पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र प्रतिपदा 9 अप्रैल मंगलवार को हिन्दू नव वर्ष विक्रम संवत 2081के आगमन को हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से व हिन्दू संस्कृति के अनुसार मनाने की तैयारी में मानस यज्ञ समिति एवं समस्त धर्म प्रेमी छुरा नगर जुटे हैं। मंदिर को विशेष रुप से सजाया जा रहा है 9 अप्रैल को प्रातः 6 बजे गौरी गणेश वंदना एवं भजन कीर्तन होगा,प्रातः 7 बजे वरुण कलश पूजा देव पंचांग पूजन एवं शंखनाद होगा पश्चात प्रात: 7:20 बजे संक्षिप्त रामायण सामुहिक पाठ, हवन, आहुति पूर्णाहुति एवं महाआरती होगी। प्रातः 8 बजे विप्रगणों द्वारा मंत्र पुष्पांजलि एवं प्रणव ऊं उच्चारण किया जायेगा प्रातः 9 हिन्दू नव वर्ष के महत्व की जानकारी पश्चात प्रसाद वितरण किया जायेगा। पं भोला प्रसाद पांडेय ने अपील किया है कि हमारी हिन्दू संस्कृति भारतीय संस्कृति की रक्षा एवं प्रचार प्रसार एवं नई पीढ़ी को संस्कारित करने हेतु आप सभी इस पुनीत कार्यक्रम में शामिल हों व अपने बच्चों को सहभागी बनावें। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु गोपाल सोनी, शीतल ध्रुव आदि लगे हुए हैं
There is no ads to display, Please add some


