अगर आप अपनी ओवरऑल हेल्थ को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको अपनी गट हेल्थ पर खास ध्यान देने की जरूरत है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक आधी से ज्यादा बीमारियों की जड़ आपकी खराब गट हेल्थ हो सकती है। अगर आपको भी अक्सर गैस और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, तो आपको कुछ सीड्स को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना लेना चाहिए।

एलन मस्क ने लिया बड़ा फैसला, ट्रंप प्रशासन से खुद को किया अलग; निभा रहे थे बड़ी जिम्मेदारी

जीरा-मेथी दाना

दादी-नानी के जमाने से जीरे को डाइजेशन के लिए फायदेमंद माना जाता रहा है। गैस और एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए एक गिलास पानी में हाफ स्पून जीरा डालकर बॉइल कर लीजिए और फिर जब ये पानी ठंडा हो जाए, तब इसे छानकर पी जाएं। इसके अलावा सुबह-सुबह खाली पेट भीगे हुए मेथी दाने को चबाना भी पेट की सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

फायदेमंद साबित हो सकते हैं सौंफ के बीज

सौंफ के बीज में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी गट हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकते हैं। आपको बता दें कि सौंफ की तासीर ठंडी होती है और यही वजह है कि गैस और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सौंफ के बीज का सेवन करने की सलाह दी जाती है। खाना खाने के बाद सौंफ चबाना गट हेल्थ के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

रोने लगीं भारती, व्लॉग में कहा- तबीयत ठीक नहीं थी इसलिए सोचा ब्लड टेस्ट करवा लें

चिया सीड्स-अलसी के बीज

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए चिया सीड्स का सेवन किया जा सकता है। सुबह-सुबह भीगे हुए चिया सीड्स खाएं और अपनी गट हेल्थ इम्प्रूव करें। फाइबर रिच अलसी के बीज भी पेट की सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। हालांकि, पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इन सीड्स का सेवन करना बेहद जरूरी है।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version