पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकियों को करारा जवाब दिया था। इस दौरान पाकिस्तान ने आतंकियों का समर्थन करते हुए भारत पर कई हमले किए, लेकिन भारत की सेना ने इन हमलों को हवा में ही नाकाम कर दिया। भारतीय सेना ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया है, जो अभी भी जारी है। वहीं इस ऑपरेशन के बाद आतंकवाद के बारे में दुनिया भर में भारत का प्रतिनिधिमंडल भेजा गया है। इसी क्रम में डीएमके सांसद कनिमोजी के नेतृत्व में भी भारतीय सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल रूस पहुंचा है। हालांकि यहां रूस पहुंचने के बाद विमान को करीब 45 मिनट तक हवा में ही चक्कर लगाना पड़ा।

शर्मनाक जश्न: गैंगरेप के आरोपियों ने बेल मिलने पर निकाली परेड, हावेरी में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

रूस पहुंचा भारतीय सांसदों का डेलिगेशन

दरअसल, डीएमके नेता कनिमोझी के नेतृत्व में भारतीय सांसदों का प्रतिनिधिमंडल आज मॉस्को पहुंचा। इस दौरान सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को ले जा रहे विमान को ड्रोन हमले के कारण कुछ देर तक आसमान में चक्कर लगाना पड़ा। हालांकि बाद में विमान सुरक्षित उतर गया। बता दें कि डीएमके सांसद कनिमोझी, केंद्र द्वारा नियुक्त सांसदों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही थीं, जिन्हें ऑपरेशन सिंदूर के बाद अंतरराष्ट्रीय संपर्क अभियान के तहत भेजा गया था। ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर लक्षित एक सैन्य अभियान था।

रायपुर: बैडमिंटन कोर्ट में डेमो देने पहुंचे युवक की संदिग्ध मौत, हार्ट अटैक की आशंका

विमान को हवा में लगाना पड़ा चक्कर

लोकसभा सदस्य कनिमोझी के करीबी सूत्रों ने बताया कि विमान को बीच हवा में चक्कर लगाना पड़ा। कनिमोझी के करीबी सूत्रों ने शुक्रवार को बताया, “विमान ने हवा में चक्कर लगाया और बाद में उतरा। इसमें 45 मिनट की देरी हुई। वह (कनिमोझी) सुरक्षित उतर गईं।” बता दें कि पहलगाम हमले के एक महीने बाद पाकिस्तान प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को संवेदनशील बनाने के लिए पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में बहुपक्षीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवार रात मॉस्को पहुंचा। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे। डोमोडेडोवो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कनिमोझी और उनकी टीम के सदस्यों का भारतीय राजदूत विनय कुमार और अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version