अरविन्द तिवारी 

नई दिल्ली (गंगा प्रकाश) – वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट के तीन बार के चैंपियन और ब्रे वायट एवं द फीन्ड के नाम से मशहूर स्टार रेसलर  विंडहैम रोटुंडा (36 वर्षीय) का दिल के दौरा पड़ने से आज निधन हो गया।स्वास्थ्य समस्या के चलते वे डब्ल्यूडब्ल्यूई में पिछले कई महीनों से निष्क्रिय थे। पिछले साल सितंबर में उन्होंने आखिरी बार रिंग में वापसी की थी , इसके बाद से वे बीमारी के कारण रिंग से दूर चले गये थे। उम्मीद थी कि वे फिर वापसी करेंगे , लेकिन इससे पहले ही उनकी मौक की खबर ने सबको हैरान कर दिया। वहीं डब्ल्यूडब्ल्यूई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा कि डब्ल्यूडब्ल्यूई को यह सुनकर बहुत दुख हुआ कि विंडहैम रोटुंडा जिन्हें ब्रे वायट के नाम से भी जाना जाता था , उनका महज 36 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। हम उनके परिवार , दोस्त और सभी फैंस के प्रति संवेदनायें प्रकट करते हैं। ब्रे वायट का जन्म 23 मई 1987 को फ्लोरिडा में हुआ था। पांच फरवरी 2009 को वह पहली बार रिंग में उतरे थे , ये फ्लोरिडा चैंपियनशिप रेसलिंग टूर्नामेंट था। इसके बाद फिर वर्ष 2013 में वे वापस वायट कंपनी के मुखिया के तौर पर जुड़े। वे तीन बार के वर्ल्ड चैंपियन रहे जिसमें एक बार डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन और दो बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप का टाइटल भी उन्होंने जीता। वहीं वर्ष 2019 में वायट को डब्ल्यूडब्ल्यूई मेल रेसलर ऑफ द ईयर चुना गया था। उन्होंने रैंडी ऑर्टन , जॉन सीना और द अंडरटेकर जैसे खिलाड़ियों के खिलाफ उल्लेखनीय रेसलमेनिया मैच खेले। रोटुंडा तीसरी पीढ़ी के रेसलर थे , उनके पिता माइक रोटुंडा भी रेसलर थे और वे हॉल ऑफ फेमर रह चुके थे। ये वर्ष 1990 के दौर में डब्ल्यूडब्ल्यूई के काफी मशहूर रेसलर रह चुके हैं , वे इर्विन आर. शेस्टर के नाम से पहचाने जाते थे। उनके दादाजी ब्लैकजैक मुलीगन और अंकर बैरी और केंडल विंडहैम भी रेसलर थे। ब्रे वायट के करियर में कई बड़े मैच आये लेकिन सबसे बड़ा मुकाबला था रेसलमेनिया 31 का वो मैच जब वर्ष 2015 में अंडरटेकर से उनका सामना हुआ था। ब्रे बायट ने अगस्त 2018 से अप्रैल 2019 तक ब्रेक लिया और एक नये चरित्र द फीन्ड के साथ वापस लौटे। हालांकि इसके बाद वे वर्ष 2021 और वर्ष 2022 में वह डब्ल्यूडब्ल्यूई के साथ नहीं थे। एक साल के लिये उन्हें रिहा कर दिया गया था और यह फैसला सभी को हैरान करने वाला था। रोटुंडा पिछले साल सितंबर में बहुत धूमधाम और रहस्यमय कहानी के साथ डब्ल्यूडब्ल्यूई में लौटे , जिसमें विगनेट्स भी शामिल थे , जिससे टेलीविजन रेटिंग को बढ़ावा देने में मदद मिली। ब्रे वायट ने अपना आखिरी मैच एलए नाइट के खिलाफ ही लड़ा था। यह मैच रॉयल रंबल 2023 में देखने को मिला था और इस मुकाबले में ब्रे वायट की जीत हुई थी। वायट ने वर्ष 2012 में सामंता से शादी की थी और उनसे उनकी दो बेटियां हैं। इसके बाद दोनों वर्ष 2017 में अलग हो गये थे। इसके बाद वायट ने डब्ल्यूडब्ल्यूई की अनाउंसर जोजो से वर्ष 2022 में शादी कर ली थी इससे पहले से ही दोनों साथ रह रहे थे और शादी से पहले ही उनके दो बच्चे भी हैं।

रेसलर प्रतीक तिवारी ने दी श्रद्धांजलि 

ब्रे वायट के निधन से दुनियां भर के फैंस के साथ-साथ बड़े रेसलिंग स्टार्स भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी कड़ी में अनेकों इंटरनेशनल चैम्पियनशिप बैल्ट विजेता एवं रेसलिंग के क्षेत्र में द लायन के नाम से  मशहूर छत्तीसगढ़ निवासी प्रतीक तिवारी ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि आज हमने डब्ल्यूडब्ल्यूई के अच्छे रेसलर ब्रे वायट को खो दिया , रेसलिंग के लिये यह बहुत बड़ा झटका है। उन्होंने वायट के स्टाइल , उनके यूनिक क्रिएटिव रवैये को याद करते हुये कहा कि आज हमने बहुत अच्छे इंसान को खो दिया। वे अपने प्रतिद्वंद्वी को डराने का बहुत ही बढ़िया तरकीब लेकर आये थे। उन्होने अपनी जिंदगी में बहुत तकलीफ झेला है। ट्राय आउट में भी वे सबका मार्गदर्शन करते थे। माह मे चार दिन उनका टीवी पे दिखना तय था , वे अपने काम को लेकर बहुत तैयारी करते थे। उनका शरीर ही काफी डरावना था , उनका काला और विकृत व्यक्तित्व ताजी हवा का झोंका था। लाइटें बंद हो जाती थीं और वे लालटेन थामें कर्णप्रिय संगीत के साथ मैदान में प्रवेश करते थे। ऐसे रेसलर के चरणों मे मैं सादर प्रणाम करता हूं। भगवान उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दे और उनके परिवार को इस दुखद बेला को सहने की शक्ति दे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version