इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 18 खिलाड़ियों को चुना है। रोहित शर्मा के टेस्ट को अलविदा कहने के बाद टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है जबकि ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जसप्रीत बुमराह टीम के उपकप्तान थे।

शुभमन गिल को जैसे ही इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया, वैसे ही उनके नाम अनोखा कारनामा दर्ज हो गया। गिल अब भारत के टेस्ट इतिहास में पांचवें सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। गिल ने 25 साल और 258 दिन की उम्र में ये मुकाम हासिल किया है। उनसे पहले इस लिस्ट में चार दिग्गज मौजूद थे, जिनमें मंसूर अली खान पटौदी, सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, रवि शास्त्री का नाम शामिल है। अब शुभमन गिल इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर आ गए हैं।

भारत के सबसे युवा टेस्ट कप्तान

  • मंसूर अली खान पटौदी – 21 साल, 77 दिन
  • सचिन तेंदुलकर – 23 साल, 169 दिन
  • कपिल देव – 24 साल, 48 दिन
  • रवि शास्त्री – 25 साल, 229 दिन
  • शुभमन गिल –  25 साल 258 दिन

गिल ने 5वें सबसे युवा भारतीय टेस्ट कप्तान बनने के अलावा एक और खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। गिल भारत के लिए T20I और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में टीम की अगुआई करने वाले 8वें कप्तान होंगे। उनसे पहले ये कारनामा धोनी और कोहली जैसे 7 दिग्गज भारतीय क्रिकेटर कर चुके हैं।

T20I और टेस्ट दोनों में भारत की अगुआई करने वाले कप्तान 

  • वीरेंद्र सहवाग
  • महेंद्र सिंह धोनी
  • विराट कोहली
  • अजिंक्य रहाणे
  • रोहित शर्मा
  • केएल राहुल
  • जसप्रीत बुमराह

गिल के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2025 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए उन्होंने जिस तरह सूझबूझ और समझदारी दिखाई, उसने चयनकर्ताओं का भरोसा जीता। अब देखना दिलचस्प होगा कि युवा भारतीय कप्तान इंग्लैंड में मुश्किल चुनौतियों से कैसे पार पाते हैं।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम इस प्रकार है: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर, उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version