Vastu Tips For Shoes: वास्तु शास्त्र का मानव जीवन पर गहरा प्रभाव माना जाता है। यदि घर या कार्यस्थल का निर्माण वास्तु सिद्धांतों के अनुसार न हो, तो जीवन में आर्थिक परेशानियां और नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। खासतौर पर घर में रखी वस्तुएं यदि सही दिशा में न रखी जाएं, तो इसका असर पूरे परिवार की सुख-शांति पर पड़ता है।

वास्तु शास्त्र में यह स्पष्ट रूप से बताया गया है कि घर की किस दिशा में कौन सी वस्तु रखनी चाहिए और किन चीजों को किन दिशाओं में रखने से बचना चाहिए। आज हम जानेंगे कि जूते-चप्पल रखने के लिए कौन सी दिशा शुभ मानी जाती है और किन दिशाओं में इन्हें रखने से बचना चाहिए।

घर से कैश मिलने का मामला: जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला सकती है सरकार

इन दिशाओं में न रखें जूते-चप्पल
पूर्व और उत्तर दिशा को वास्तु में अत्यंत पवित्र और शुभ माना गया है। ये दिशाएं देवताओं से जुड़ी मानी जाती हैं, इसलिए इन्हें हमेशा स्वच्छ और व्यवस्थित रखना चाहिए। इन दिशाओं में जूते-चप्पल रखने से नकारात्मक ऊर्जा फैल सकती है और धन से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

शनि का प्रभाव
अगर घर में जूते-चप्पल बेतरतीब ढंग से इधर-उधर फैले हों, तो यह शनि के प्रभाव को बढ़ा सकता है। वास्तु शास्त्र कहता है कि जूते-चप्पलों को हमेशा साफ-सुथरे ढंग से और उचित दिशा में व्यवस्थित करके रखना चाहिए।

हरियाणा पुलिस का बड़ा खुलासा, कहा- ‘ज्योति मल्होत्रा को पता था कि वह ISI एजेंट्स के साथ संपर्क में है’

बेडरूम में शू रैक
वास्तु अनुसार बेडरूम में शू रैक रखना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है और पति-पत्नी के बीच संबंधों में दूरियां बढ़ सकती हैं।

मुख्य द्वार के ठीक सामने जूते-चप्पल रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रुक सकता है, इसलिए इससे भी बचाव जरूरी है।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version