15 December 2025 Rashifa   आज पौष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि आज आज रात 9 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 9 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद स्वाती नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज सफला एकादशी व्रत है।आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि आज सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि- 

आज लोगों का विश्वास आपमें बना रहेगा। उच्च शिक्षा प्राप्ति के इच्छुक छात्र के लिए समय बहुत अनुकूल है। आज छोटे भाई कि तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। जीवनसाथी के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। इस राशि के लवमेट आज एक दुसरे को कुछ गिफ्ट देंगे तो प्यार में दोगना बढ़ोतरी होगी।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 4

वृष राशि- 

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। इस राशि के जो लोग आर्किटेक क्षेत्रों से जुड़े हैं,उनके लिए आज का दिन प्रगति देने वाला है। किसानों को आज कुछ फायदा हो सकता है। फसल के बिक्री से संबंधी मनचाही रकम जमींदार से मिल सकती है।

  • शुभ रंग- आसमानी नीला
  • शुभ अंक- 2

मिथुन राशि- 

आज आप दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। उनकी दुवाओं का असर शाम तक आपको जरूर मिलेगा। ऑफिस में आज कुछ नयी जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। जिसे लेकर आस-पास के लोगों से विचार-विमर्श कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं को दूर करने के लिए घर के सभी सदस्यों की राय जरूर लें।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 5

कर्क राशि- 

आज आपका दिन ठीक रहेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने में आ रही अड़चने आज दूर हो जाएंगी। आज किसी ऐसे मित्र की मदद करेंगे जो भविष्य में आपकी मदद कर सकता हैं। अगर आपने हाल में किसी काम की शुरूआत की हैं तो आज उसका साकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 9

सिंह राशि- 

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। जिस अच्छे मौके की आप कई दिनों से इंतजार कर रहे थे वो आज पूरा हो जाएगा। ऑफिस में आज रुके हुए काम सीनियर्स की मदद से पूरे हो जाएंगे। हो सकता है आपको पदोन्नति का अवसर भी मिल जाए। इस राशि के बिल्डर्स को आज अचानक से काफी फायदा हो सकता है साथ ही धनलाभ के नये सोर्स बनेंगे।

  • शुभ रंग- आसमानी नीला
  • शुभ अंक- 1

कन्या राशि- 

आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। बिजनेस में दूसरों से बातचीत करने और सलाह करने से आपको फायदा हो सकता है। आर्थिक परिस्थितियां आज आपके अनुकूल रहेगी। इस राशि के अविवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आपके लिए शादी का प्रपोजल आएगा। हो सकता है कि रिश्ता फिक्स भी हो जाए।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 2

तुला राशि- 

आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान अपनी तरफ़ खींचेगा। आज आप परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। साथ ही कहीं घुमने का प्लान भी बना सकते हैं। इससे पारिवार के सुख-शांति में वृद्धि होगी। आज अपनी मधुर भाषा के द्वारा आप अपने कार्य दूसरों से करवा सकने में सफल रहेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि- 

आज विवाहित अपने जीवनसाथी को अधिक टाइम देंगे तो दोनों के रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। हो सकता है शाम तक किसी समारोह में साथ जाने का भी प्लान बना सकते हैं। आपको अधिक काम होने की वजह से आपको थकावट हो सकती है। 

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 5

धनु राशि- 

आज आपका दिन खास रहेगा। आज अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातों को समझने की कोशिश करें। इससे भविष्य में आपको ही फायदा होगा। आज व्यवहार कुशलता के कारण ऑफिस में बड़े अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। हो सकता है कि आपका प्रमोशन भी हो जाएं।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 6

मकर राशि- 

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी अन्य से आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आज दूसरों की बात पर भरोसा न करें। महिलाओं को आज कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। अगर आप नयी जमीन लेना चाह रहे हैं। तो आज का दिन शुभ है।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 6

कुंभ राशि-

आज अपने व्यवहार में आपको थोडा परिवर्तन करने कि जरूरत है। आपके अच्छे व्यवहार से आस-पास के लोग आपसे खुश रहेंगे साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। ऑफिस के काम से आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। आज किसी नये काम को शुरू करने से पहले बड़-बुजुर्गों की सलाह जरूर लें।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 6

मीन राशि- 

आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। जिससे परिवार में सभी सदस्यों के रिश्ते मजबूत बनेंगे। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है।

  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 8

There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version