लवन(गंगा प्रकाश)। पुलिस थाना लवन का वर्तमान प्रभारी उपनिरीक्षक उमेश कुमार वर्मा एवं उनके स्टॉफ द्वारा लगातार ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम इंसान बालक बालिकाओं की विभिन्न राज्यों से खोज खबर ढूंढकर सकुशल परिवार वालों के सुपुर्द नामा कराने के चलते बलौदाबाजार जिला के जनहितैषी संवेदनशील पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के हाथों से शनिवार 03 जून को सम्मानित किए गए हैं।उक्त अवसर पर उनके कार्यो की पुलिस अधीक्षक ने जमकर सराहना भी किये गए ।इसके अलावा पुलिस थाना पलारी प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे, भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी मनोज मंडावी भी गुम इंसान बालक बालिकाओं के खोज खबर करने पर सम्मानित हुए।श्री वर्मा थाना प्रभारी लवन ने पत्रकार गोलू कैवर्त को बताया कि उनके कार्यो को पुलिस अधीक्षक द्वारा सराहना करना बड़ी उपलब्धि एवं गौरवान्वित करने वाला क्षण है।जिला के पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मान करना कर्तव्यों का सच्चा पुरस्कार है।
There is no ads to display, Please add some


