नई दिल्ली: साउथ सिनेमा से एक और बुरी खबर सामने आई है. पिछले कुछ हफ्तों में तेलुगू एक्टर कोटा श्रीनिवास राव, तमिल एक्टर राजेश और तेलुगू एक्टर फिश वेंकट के निधन की खबर मिली, जिससे इंडस्ट्री शोक में थी. लेकिन अब जानकारी सामने आई है कि मलयालम एक्टर कालाभवन नवास का 51 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. पीटीआई की रिपोर्ट की मानें तो पुलिस ने बताया कि मलयालम फिल्म एक्टर और मिमिक्री कलाकार कलाभवन नवास चोट्टानिकारा के एक होटल में मृत पाए गए हैं.

छत्तीसगढ़ में तहसीलदारों का अनोखा विरोध: सोमवार से शुक्रवार तक हड़ताल, वीकेंड पर छुट्टी

रिपोर्ट के मुताबिक, घटना शुक्रवार शाम को तब सामने आई जब होटल के कर्मचारियों ने अधिकारियों को सूचना दी. जहां कालाभवन नवास एक फिल्म की शूटिंग के लिए ठहरे हुए थे. पुलिस ने बताया कि उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस को संदेह है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ने से एक्टर का निधन हुआ.

एक्टर के निधन की खबर से फैंस काफी दुखी हैं. वहीं मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. जबकि सोशल मीडिया पर एक्टर के चाहने वाले उनके लिए शोक व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं सेलेब्स भी रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.

बता दें, कालाभवन नवास ने मलयालम सिनेमा में मिमिक्री कलाकार, प्लेबैक सिंगर और एक्टर के रुप में फेमस हैं. उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है. उन्होंने कई चर्चित फिल्मों जैसे ‘हिटलर ब्रदर्स’, ‘जूनियर मैंड्रेक’, ‘मट्टुपेट्टी मचान’, चंदामामा’, ‘अम्मा अम्मायम्मा’, ‘मीनाक्षी कल्याणम’, ‘माई डियर कराडी’, ‘वन मैन शो’, ‘वेट्टम’, ‘चट्टाम्बिनाडु’, ‘कोबरा’, ‘एबीसीडी’, ‘मायलंची मोनचुल्ला विदु’, ‘मेरा नाम’ और ‘मिमिक्स एक्शन 500’ में यादगार भूमिकाएं निभाईं.

धर्मांतरण व मानव तस्करी के शक में गिरफ्तार ननों को हाई कोर्ट से मिली जमानत

इसके अलावा उन्होंने टेलीविजन और स्टेज शोज के जरिए भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. उनकी निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो परिवार में पत्नी रेहाना नवास हैं, जो एक एक्ट्रेस है. कपल ने 2002 में शादी की थी और उनके तीन बच्चे नाहरिन, रिहान और रिदवान हैं.


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version