गर्मियों में हर किसी का मन कुछ न कुछ ठंडा पीने का करता है. ऐसे में अगर आप ठंडी बीयर पीना पसंद करते हैं, तो आपको बता दें, इसे पीने से ताजगी तो महसूस हो सकती है, लेकिन यह आपके शरीर को ठंडा करने या डिहाइड्रेशन रोकने का काम नहीं करेगी. वहीं ये तो आप जानते ही होंगे कि बियर में अल्कोहल की मात्रा मिली होती है, ऐसे में बीयर में शरीर के तापमान को बढ़ा सकती है और डिहाइड्रेशन का कारण बन सकती है। आइए इस बारे में एक्सपर्ट से विस्तार से जानते हैं कि गर्मियों में ठंडी बीयर कितनी लाभदायक है?

Raipur News – पंडरी कपड़ा मार्केट में निगम की कार्रवाई से भड़के व्यापारी, गेट पर जड़ा ताला, कहा- समाधान तक नहीं खुलेगा बाजार

बीयर पीने से होता है डिहाइड्रेशन

डिहाइड्रेशन का मतलब है कि शरीर में पानी की कमी होना. ऐसे में जो गर्मियों में ठंडी बीयर पीना पसंद करते हैं और सोचते हैं कि बीयर पीने से शरीर के अंदर पानी की कमी दूर होती है, तो ये एक गलतफहमी है. क्योंकि बीयर पीने से न तो प्यास बूझती है और न ही इससे शरीर के अंदर पानी की कमी पूरी होती है.

एक्सपर्ट ने आगे कहा- बीयर के अंदर अल्कोहल अच्छी- खासी मात्रा में होता है, जिसे पीने के बाद शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाता है. डिहाइड्रेशन का मतलब ये है कि शरीर में से ज्यादा पानी निकल रहा है और इससे शरीर के अंदर पानी की कमी काफी ज्यादा हो जाती है.

ऐसे में अगर आप खुद को डिहाइड्रेशन से दूर रखना चाहते हैं, तो पार्टी, घूमने- फिरने या किसी क्लब- पब में बीयर या शराब पीने से बचें, ताकि आपकी सेहत बनी रहे.

Raigarh: बर्फ फैक्टरी में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट, मालिक की मौत; चार लोग घायल

गर्मियों में ठंडक पाने के लिए बीयर के बजाय, आप इन ऑप्शन को अपना सकते हैं

खूब सारा पानी पिएं. गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने का सबसे अच्छा तरीका पानी है. ऐसे में नियमित रूप से पानी पीते रहें. इसी के साथ आइस्ड टी, नींबू पानी या अन्य नॉन-अल्कोहल, हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स पी सकते हैं.  इसी के साथ गर्मियों में चाय, कॉफी और गर्म सूप पीने से बचने की सलाह दी जाती है.


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version