रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 18 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। उन्होंने फाइनल में पंजाब किंग्स ने 6 रनों से मात दी। RCB की इस जीत के बाद पहले ये खबर आई थी कि बेंगलुरु पहुंच कर टीम इस जीत का जश्न का विक्ट्री परेड के जरिए मनाएगी। लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक चैंपियन टीम की विक्ट्री परेड कैंसिल कर दी गई है। अब इसका सेलिब्रेशन सिर्फ सम्मान समारोह के जरिए होगा।

CG News – आरोपी की फरारी पर बड़ी कार्रवाई, SSP ने 5 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

अब इस तरह से मनाया जाएगा IPL जीत का जश्न

दरअसल बेंगलुरु की पुलिस ने RCB की टीम को विक्ट्री परेड की इजाजत नहीं दी है। शहर की यातायात व्यवस्था को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। दरअसल बेंगलुरु की पुलिस ने RCB की टीम को विक्ट्री परेड की इजाजत नहीं दी है। बेंगलुरु की टीम दोहपर 1 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। इसके बाद शाम 5 बजे से सम्मान समारोह की शुरुआत होगी, जिसका आयोजन चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया जाएगा। इस सेरेमनी के लिए स्टेडियम में उन्हीं लोगों को एंट्री मिलेगी  जिनके पास Pass या टिकट होगा। चिन्नास्वामी स्टेडियम के आस पास पार्किंग की सुविधा कम है इस वजह से प्रशासन ने लोगों को मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

छत्तीसगढ़: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार, प्रेम और धोखे की कहानी

RCB vs PBKS फाइनल मैच का हाल

IPL 2025 फाइनल मैच के बारें में बताएं तो पंजाब किंग्स ने यहां टॉस जीतकर पहले RCB को बल्लेबाजी के लिए कहा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 190 रन बोर्ड पर लगाए। विराट कोहली 43 रनों के साथ टीम के लिए टॉप रन स्कोरर रहे। पंजाब की तरफ से काइल जैमिसन और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट लिए।वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत काफी अच्छी हुई थी लेकिन टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के आउट होने के बाद मिडिल ऑर्डर के बैट्समैन दबाव में आते हुए दिखे। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने पहले विकेट के लिए 5 ओवर में 43 रन जोड़े। लेकिन जैसे ही कप्तान श्रेयस अय्यर आउट हुए तो पूरी टीम कॉन्फिडेंस खो बैठी। शशांक सिंह ने 30 गेंदों में 61 रनों की पारी जरूर खेली लेकिन जो टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version