खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से किडनी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपने किडनी से जुड़ी समस्या का इलाज समय रहते शुरू नहीं किया, तो आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रात में दिखाई देने वाले कुछ लक्षण किडनी डैमेज की तरफ इशारा कर सकते हैं।

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हिंसा को लेकर भड़के ट्रंप, कहा ‘मास्क पहने लोगों को गिरफ्तार करो’

बार-बार पेशाब आना

रात में बार-बार पेशाब आना, इस तरह का लक्षण किडनी खराब होने का संकेत हो सकता है। अगर आपको भी रात में कई बार पेशाब जाना पड़ता है, तो आपको बिना देरी किए किसी अच्छे डॉक्टर से अपना चेकअप करवा लेना चाहिए।

पैरों में सूजन नजर आना

क्या आपको रात में सोने से पहले पैरों में सूजन महसूस होती है? इस तरह के लक्षण को नजरअंदाज करने की गलती न करें। शरीर में पानी और सोडियम जमा होने की वजह से पैरों में सूजन पैदा हो सकती है। ये लक्षण आपको इस बात का संकेत दे रहा है कि आपकी किडनी सही तरीके से काम नहीं कर रही है।

वसीम अकरम का बड़ा कीर्तिमान होगा चकनाचूर, जसप्रीत बुमराह करेंगे कारनामा

सांस फूलने की दिक्कत

रात में सांस फूलने की दिक्कत किडनी से जुड़ी समस्या की तरफ इशारा कर सकती है। अगर आप भी सांस फूलने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको जल्द से जल्द किसी अच्छे डॉक्टर से अपना चेकअप करवा लेना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

ज्यादा प्यास लगना

क्या आपको रात में ज्यादा प्यास लगने लगी है? अगर हां, तो इस लक्षण को मामूली समझकर नजरअंदाज न करें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किडनी खराब होने की वजह से शरीर में पानी की कमी पैदा होने लगती है और मरीज को ज्यादा प्यास लगने लगती है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version