विदर्भ प्रो टी20 लीग 2025 का पड़ाव अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। जहां पहले सेमीफाइनल में जितेश शर्मा की कप्तानी वाली NECO मास्टर ब्लास्टर ने भारत रेंजर्स को 6 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली। मैच में जितेश ने शानदार 46 रनों की पारी खेली और टीम को जिताने में अहम भूमिका अदा की। अब फाइनल में NECO मास्टर ब्लास्टर का सामना पगारिया स्ट्राइकर्स से 15 जून को होगा।

इजरायली हमलों के बाद ईरान ने अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

NECO मास्टर ब्लास्टर के बल्लेबाजों ने दिखाया अच्छा खेल

सेमीफाइनल मैच में भारत रेंजर्स की टीम ने 204 रन बनाए। इसके बाद NECO मास्टर ब्लास्टर ने इस टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया। मास्टर ब्लास्टर के लिए अध्ययन डागा, आर्यन मेश्राम और जितेश शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। अध्ययन ने 38 गेंदों में 66 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल रहे। मेश्राम ने 49 रनों का योगदान दिया। इन बल्लेबाजों के आगे भारत रेंजर्स के गेंदबाज कुछ खास नहीं कर पाए।

छत्तीसगढ़ – ऑफिस टाइम में लापरवाही नहीं चलेगी… लेट अटेंडेंस पर सरकार ने उठाया कड़ा कदम

जितेश शर्मा ने छक्का लगाकर दिलाई जीत

मैच में जितेश शर्मा ने 22 गेंदों में 46 रन बनाए, जिसमें एक चौका और 6 छक्के शामिल रहे। आखिरी ओवर में एनईसीओ मास्टर ब्लास्टर को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे। कप्तान जितेश ने अपनी पारी के दौरान धैर्य और आक्रमण का शानदार मिश्रण दिखाया। टीम को अंतिम गेंद पर पांच रन चाहिए थे, ऐसे में जितेश ने छक्का जड़कर टीम को जीत दिला दी।

अथर्व तायडे 6 रनों से शतक से चूके

इससे पहले भारत रेंजर्स की टीम के लिए अथर्व तायडे ने दमदार 94 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा वरुण बिष्ट ने 50 रन बनाए। इन दोनों के अच्छी पारियों की वजह से ही भारत रेंजर्स ने 204 रनों का स्कोर खड़ा किया। NECO मास्टर ब्लास्टर के लिए अनमय जायसवाल ने सबसे ज्यादा दो विकेट हासिल किए।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version