AI समिट विवाद: क्यों भड़की है BJP?
मामले की शुरुआत शुक्रवार को हुई जब भारत मंडपम के बाहर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन किया था। वहां कुछ प्रदर्शनकारियों ने टी-शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक नारेबाजी की। BJP ने इसे ‘राष्ट्र का अपमान’ करार देते हुए आज देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है।
आज सुबह से ही दिल्ली के आईटीओ (ITO) और मध्य दिल्ली के इलाकों में BJP कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटने लगी। प्रदर्शनकारी ‘प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ के नारे लगा रहे थे। सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने पंडित पंत मार्ग और अकबर रोड के रास्तों को ब्लॉक कर दिया है। अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों को भी संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है।
“भारत की छवि खराब करने की कांग्रेस की यह साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वैश्विक मंच (AI समिट) का इस्तेमाल राजनीति के लिए करना और प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करना कांग्रेस की हताशा दिखाता है।”
— वीरेन्द्र सचदेवा, प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली BJP
There is no ads to display, Please add some
