वॉशिंगटन/नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने वीजा नियमों में बड़ा और कड़ा बदलाव किया है। नए सरकारी आदेश के अनुसार फैक्ट-चेकिंग, कंटेंट मॉडरेशन, ऑनलाइन सेफ्टी, ट्रस्ट एंड सेफ्टी और कंप्लायंस से जुड़ा काम करने वाले विदेशी नागरिकों को अब अमेरिका में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

यह निर्देश अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट द्वारा जारी एक मेमो के जरिए लागू किया गया है। इस महत्वपूर्ण नीति बदलाव की जानकारी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में दी है।

Major Action By ED : अनिल अंबानी की कंपनियों की 1,120 करोड़ की नई संपत्तियां अटैच, कुल जब्ती 10,117 करोड़ पार

विशेषज्ञ मानते हैं कि इस फैसले का सबसे अधिक असर टेक सेक्टर के कर्मचारियों पर पड़ेगा, खासकर उन देशों पर जहां से बड़ी संख्या में टेक प्रोफेशनल्स अमेरिका में रोजगार के लिए आवेदन करते हैं। भारत उन देशों में शामिल है, जहां से हर साल हजारों युवा इन क्षेत्रों में नौकरी पाने के लिए आवेदन करते हैं।

नए नियमों के तहत इन जॉब रोल्स को “सम्वेदनशील और अमेरिकी हितों से टकराव” की श्रेणी में रखा गया है, जिसके चलते इन्हें वीजा प्रतिबंध सूची में जोड़ा गया है।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस निर्णय से टेक कंपनियों में हायरिंग प्रोसेस प्रभावित होगी और भारत सहित कई देशों के आवेदकों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version