Author: Ganga Prakash

रायपुर: रायगढ़ जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आज राज्य के वित्त, वाणिज्य, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी ने क्षय रोग (टीबी) से उपचाराधीन मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए। कार्यक्रम में कुल 30 मरीजों को अतिरिक्त पोषण सहायता प्रदान की गई। मंत्री श्री चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि टीबी पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते मरीज नियमित रूप से दवा लें और पौष्टिक भोजन ग्रहण करें। उन्होंने उच्च जोखिम वर्ग से जुड़े मरीजों को समय पर जांच कराने और दवा सेवन में लापरवाही न करने की अपील की। उन्होंने मितानिनों और स्वास्थ्य कर्मियों…

Read More

कोरबा।  जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, यहां दीपका थाना क्षेत्र के नागिन झोरखी इलाके में युवती की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एकतरफा प्यार और मोबाइल पर हुए विवाद के चलते आरोपी ने घर पहुंचकर धारदार हथियार से वार कर युवती की जान ले ली। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई थी। जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर शाम नागिन झोरखी बस्ती में 25 वर्षीय रानू साहू (पिता रामकुमार साहू) की उसके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी…

Read More

Red Line In Medicine: आज के समय में हम में से ज्यादातर लोग शरीर में हल्की-सी परेशानी होते ही खुद ही डॉक्टर बन जाते हैं. सिर दर्द हो, बुखार आए या पेट में दिक्कत हो, तो सीधे केमिस्ट की दुकान से पेनकिलर या एंटीबायोटिक ले लेना आम आदत बन चुकी है. लेकिन यह आदत धीरे-धीरे आपकी सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकती है. खासकर तब, जब दवा के डिब्बे पर बनी लाल रंग की सीधी रेखा को हम नजरअंदाज कर देते हैं. दवा पर बनी लाल लाइन का असली मतलब दवाओं के पैकेट पर बनी लाल लाइन कोई डिजाइन नहीं…

Read More

रायपुर। रायपुर साहित्य उत्सव के दौरान आम नागरिकों, साहित्य प्रेमियों, विद्यार्थियों और युवाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर में निःशुल्क बस सेवा संचालित की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि परिवहन की असुविधा के कारण कोई भी व्यक्ति इस महत्वपूर्ण साहित्यिक आयोजन में भाग लेने से वंचित न रह जाए। निःशुल्क बस सेवा से शहरवासियों को उत्सव स्थल तक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी। यह निःशुल्क बस सेवा 23, 24 और 25 जनवरी 2026 – तीन दिनों तक लगातार संचालित की जाएगी। इन तीनों दिनों में बसों का संचालन पूरी…

Read More

रायपुर 17 जनवरी 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत बस्तर संभाग के जिला पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के दल को प्रशिक्षण सह अध्ययन भ्रमण के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को सकुशल एवं सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा दो बसों को हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस अध्ययन भ्रमण के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों को अन्य राज्यों की बेहतर कार्यप्रणालियों (बेस्ट प्रैक्टिसेज) की जानकारी प्राप्त होगी, जिसका सीधा लाभ छत्तीसगढ़ के ग्रामीण…

Read More

रायपुर, 17 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के खम्हारडीह ( ऐश्वर्या विंड मिल ) स्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  गौरीशंकर अग्रवाल के निवास पहुंचकर स्वर्गीय  श्याम सुन्दर अग्रवाल की पगड़ी रस्म एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री  साय ने इस अवसर पर कहा कि स्वर्गीय श्याम सुन्दर अग्रवाल समाजसेवा एवं मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में विवाह पंजीयन को अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा आधिकारिक राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है। यह नियम राज्य में उन सभी दंपतियों पर लागू होगा, जिनका विवाह 29 जनवरी 2016 या उसके बाद संपन्न हुआ है। अधिसूचना के अनुसार ‘छत्तीसगढ़ आनंद विवाह पंजीयन नियम, 2016’ के अंतर्गत राज्य सरकार ने विवाह का पंजीकरण कराना कानूनी रूप से आवश्यक घोषित किया है। राजपत्र में बताया गया है कि विवाहों के सुचारू और व्यवस्थित पंजीयन के लिए उन्हीं अधिकारियों को अधिकृत किया गया है, जो ‘छत्तीसगढ़ विवाह…

Read More

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर बैस ने मुख्यमंत्री साय को आगामी 01 फरवरी को राजधानी रायपुर में विश्व धर्म चेतना मंच एवं सिद्धगुरुवर सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव के सान्निध्य में आयोजित होने वाले सिद्धि शक्ति महाआशीर्वाद कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम के आमंत्रण के लिए रमेश बैस के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मोहित कुमार सरावगी, सरिता सरावगी, मारुति शर्मा,  रमेश सिंघानिया एवं …

Read More

EPFO UPI Withdrawal : अगर आप नौकरी करते हैं, तो पीएफ (EPF) का पैसा निकालने के चक्कर में ऑनलाइन पोर्टल पर बार-बार क्लेम स्टेटस चेक करना आपके लिए कोई नई बात नहीं होगी। लेकिन अब यह सिरदर्दी हमेशा के लिए खत्म होने वाली है। सरकार एक ऐसा सिस्टम ला रही है जिससे आपके पीएफ का पैसा किसी बैंक खाते की तरह आपके इशारों पर चलेगा। ताजा जानकारी के मुताबिक, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही UPI के जरिए सीधे पैसे निकालने की सुविधा शुरू करने जा रहा है। माना जा रहा है कि इस साल अप्रैल तक यह सिस्टम…

Read More

कोरबा। जिले से युवती की हत्या का मामला सामने आया हैं। घर में मौजूद 24 वर्षीय युवती की घर घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के समय युवती घर में अकेली थी। हत्यारों ने गला रेत और किसी भारी चीज से सर कुचल युवती की हत्या कर दी। घरवालों को शाम को घर वापस लौटने पर हादसे की जानकारी हुई। पुलिस मामले में जांच कर रही है। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है। दीपका थाना क्षेत्र के नागिन झरोखी इलाके से यह दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां रहने वाले रामकुमार साहू की इकलौती बेटी की हत्या हो…

Read More