इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में पहचान रखने वाले इंदौर में दूषित पानी से फैली बीमारी ने गंभीर चिंता पैदा कर दी है। भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 1400 लोग संक्रमण की चपेट में बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, 14वें मृतक की पहचान अरविंद (43), पिता हीरालाल, निवासी कुलकर्णी भट्टा के रूप में हुई है। इससे पहले 21 से 31 दिसंबर के बीच 13 लोगों की मौत हो चुकी थी। लगातार सामने आ रही मौतों से इलाके में दहशत का माहौल है।

CG : अलग-अलग जगहों पर दो लोगों की मौत, खेत में मिली महिला की लाश, तो यहां युवक की गई जान

मामले को लेकर इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने कहा है कि पानी की जांच रिपोर्ट में बैक्टीरिया पाए गए हैं और पूरी रिपोर्ट का खुलासा जल्द किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और प्रभावित क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमें इलाके में कैंप लगाकर लोगों की जांच कर रही हैं। साथ ही टैंकरों के माध्यम से साफ पानी की आपूर्ति की जा रही है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे उबला या फिल्टर किया हुआ पानी ही उपयोग करें और किसी भी तरह के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version