Battle Of Galwan  , नई दिल्ली। सलमान खान की मोस्ट एंटीसिपेटेड वॉर ड्रामा फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ (Battle of Galwan) रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। फिल्म के पहले गीत ‘मातृभूमि’ की झलक सामने आते ही सोशल मीडिया से लेकर म्यूजिक लवर्स तक, हर जगह इसकी चर्चा शुरू हो गई है। इस देशभक्ति गीत में हिमेश रेशमिया के संगीत और अरिजीत सिंह की भावुक आवाज़ ने ऐसा जादू रचा है कि सुनने वालों की आंखें नम हो रही हैं।

UAE Indian Prisoners : UAE का बड़ा मानवीय फैसला 900 से अधिक भारतीय कैदियों को राहत

देश के वीर जवानों के बलिदान को समर्पित यह गीत सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना को गहराई से दर्शाता है। गीत की धुन जहां दिल को छू जाती है, वहीं इसके बोल देशभक्ति के जज़्बे को और मजबूत करते हैं। शुरुआती कुछ सेकेंड्स में ही गाने का इमोशनल टच दर्शकों को बांध लेता है।

फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया कर रहे हैं और सलमान खान के साथ लीड रोल में चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। जैसे ही फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, तभी से फैंस में इस वॉर ड्रामा को लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है। अब पहले गाने ‘मातृभूमि’ की झलक ने इस उत्साह को और बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है और इसमें भारतीय सेना के शौर्य, साहस और बलिदान को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। फिल्म की भव्यता, दमदार कहानी और भावनात्मक संगीत इसे खास बना रहा है।

हालांकि फिल्म की रिलीज में अभी दो महीने का वक्त है, लेकिन ‘मातृभूमि’ ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ न सिर्फ एक एक्शन फिल्म होगी, बल्कि दिल को छू लेने वाली देशभक्ति की कहानी भी पेश करेगी। फैंस अब बेसब्री से इस फिल्म और इसके पूरे गाने के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version