गरियाबंद: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खपाने की कोशिश कर रहे ओडिशा के तस्करों पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। मंगलवार रात पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने ओडिशा से लगी तीन सीमाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1470 बोरी अवैध धान जब्त किया। जब्त धान की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
प्रियंका गांधी के घर जश्न का माहौल, बेटे रेहान वाड्रा ने सात साल की दोस्त अवीवा बेग से की सगाई
कार्रवाई की मुख्य बातें:
-
वाहन जब्ती: पुलिस ने धान तस्करी में लगे 3 ट्रक, 2 मेटाडोर और 1 ट्रैक्टर सहित कुल 6 वाहनों को पकड़ा है।
-
देवभोग पुलिस की मुस्तैदी: एसपी के निर्देश पर देवभोग पुलिस ने बधियामाल, पिटापारा और झिरीपानी चेक पोस्ट से 560 बोरी धान बरामद किया। देवभोग पुलिस अब तक 35 से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई कर चुकी है।
-
तस्करों का रूट मैप फेल: रायगढ़ (ओडिशा) से शोभा-गोना के रास्ते आ रहे दो ट्रकों को अमलीपदर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, जिनमें 810 बोरी धान भरा था।
-
नई गाड़ियां भी फेल: तस्करों ने सप्लाई के लिए नई मेटाडोर खरीदी थी, जिसे मगररोड़ा चेक पोस्ट के पास मंडी और खाद्य विभाग की टीम ने पकड़ लिया।
राजस्व विभाग की भूमिका पर सवाल
कार्रवाई के दौरान यह बात सामने आई कि तस्करों के वाहन उन अस्थायी चेक पोस्ट से होकर गुजर रहे थे, जिनकी जिम्मेदारी राजस्व विभाग के पास है। पुलिस की सक्रियता के बीच राजस्व अमले की सुस्ती और चेक पोस्ट से गाड़ियों के पार होने पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल, सभी जब्त वाहनों को मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है।
There is no ads to display, Please add some
