नई दिल्ली। BJP के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन बुधवार को दिल्ली पहुंच गए। दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे बीजेपी मुख्यालय पहुंचे नितिन नबीन का पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ जोरदार स्वागत किया।

बीजेपी मुख्यालय पहुंचने पर निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नितिन नबीन का स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, सांसद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नए कार्यकारी अध्यक्ष के स्वागत के लिए बीजेपी मुख्यालय के बाहर नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ देखने को मिली।

मनरेगा को अलविदा? ‘VB-G RAM G’ से बदलेगी ग्रामीण रोजगार व्यवस्था

आज संभाली राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी

बीजेपी मुख्यालय में नितिन नबीन ने औपचारिक रूप से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। जेपी नड्डा ने उन्हें पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाकर जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद पार्टी के दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

एयरपोर्ट से ही मिला नेताओं का समर्थन

इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े ने नितिन नबीन का स्वागत किया। बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, गिरिराज सिंह, रविशंकर प्रसाद सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

संगठन में नई ऊर्जा की उम्मीद

नितिन नबीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में बीजेपी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी, खासकर आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी रणनीतियों को लेकर।

बीजेपी मुख्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने नए कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद जताई।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version