Budget 2026 LIVE Updates: यूनियन बजट 2026-27 से ठीक पहले देश के आर्थिक मोर्चे पर जोरदार हलचल देखने को मिली है. सोना–चांदी से लेकर शेयर बाजार तक, हर तरफ उतार-चढ़ाव बढ़ गया है और निवेशकों की धड़कनें तेज हो गई हैं. भारी प्रॉफिट बुकिंग और वैश्विक बाजारों के दबाव के कारण कीमती धातुओं में ऐतिहासिक गिरावट के बाद अब सभी की नजरें बजट घोषणाओं पर टिक गई हैं. वहीं, सेंसेक्स और निफ्टी भी लाल निशान में फिसले, क्योंकि बाजार प्रतिभागी बजट से पहले किसी बड़े कदम की उम्मीद में सतर्क होकर ट्रेड कर रहे हैं.

वित्त मंत्री पर टिकीं देश की निगाहें

सरकार की ओर से आर्थिक नीति, टैक्स संरचना, वेतनभोगी वर्ग को राहत, इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश और आयात शुल्क जैसे कदम बाजार की दिशा तय करेंगे. खासकर गोल्ड-सिल्वर में आई उथल-पुथल ने निवेशकों को और चौकन्ना कर दिया है, क्योंकि बजट में किसी भी तरह के ड्यूटी बदलाव का सीधा असर इन धातुओं की कीमतों पर पड़ सकता है. कुल मिलाकर, बजट से पहले का माहौल तेजी, गिरावट, उम्मीद और अनिश्चितता- चारों का मिला-जुला रंग दिखा रहा है, और देश अब वित्त मंत्री के ऐलान का इंतजार कर रहा है.

7% ग्रोथ रेट की दर से देश की आर्थव्यवस्था बढ़ी- निर्मला सीतारमण

केंद्रीय बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में कई तरह के बदलाव किए गए हैं. आत्मनिर्भरता हमारी अर्थव्यवस्था का मूल मंत्र है. सरकार के फैसलों से हमने नागरिकों को लाभ पहुंचाने का भी पूरी कोशिश की है. 7 फीसदी ग्रोथ रेट की दर से देश की आर्थव्यवस्था बढ़ी है’

Union Budget LIVE: यहां सुनें वित्त मंत्री का बजट भाषण

https://www.youtube.com/live/mShtspxzyTw?si=MWDI8shARSjX5MCJ

There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version