Car Care Tips: गर्मी के मौसम में कार की देखभाल को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। अधिक तापमान के चलते कार में ओवरहीटिंग, पेंट फेड होना और टायर फटने जैसी समस्याएं आती हैं। यहां हम औपको कुछ टिप्स (Car Care Tips For 2025 Summer) बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप न केवल अपनी कार की परफॉर्मेंस बेहतर रख सकते हैं, बल्कि उसकी उम्र भी बढ़ा सकते हैं। तो इस खबर में बने रहिए हमारे साथ।

कार के एसी की नियमित जांच है जरूरी
गर्मी के मौसम में कार का एयर कंडीशनर सबसे अधिक इस्तेमाल होता है। ऐसे में अगर इसका रख-रखाव ठीक से न किया जाए तो यह ड्राइविंग को असहज बना सकता है। कूलिंग में कमी, बदबू आना या कंप्रेसर का ठीक से काम न करना जैसी समस्याएं आम हो सकती हैं। इसलिए समय-समय पर एसी सिस्टम और रेफ्रिजरेंट की जांच करवाना बेहद जरूरी है। खासकर जब कार तेज धूप में पार्क हो, तब एसी की जरूरत और बढ़ जाती है क्योंकि वाहन का केबिन तापमान 60 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

टायर प्रेशर चेक करना न भूलें
गर्मी में टायरों का तापमान तेजी से बढ़ता है जिससे अंदर की हवा फैलती है और टायर फटने का खतरा बन सकता है। खासकर पुराने या घिसे हुए टायर जल्दी जवाब दे सकते हैं। इसलिए हर सप्ताह टायर प्रेशर चेक करें और इसे उचित स्तर पर बनाए रखें। गर्मियों के लिए नाइट्रोजन गैस एक बेहतर विकल्प है क्योंकि यह कम फैलती है और टायर प्रेशर स्थिर रहता है।

कूलेंट लेवल भी चेक करना है जरूरी
जब बाहरी तापमान अधिक हो, तो इंजन जल्दी गर्म हो सकता है। ऐसे में कूलेंट इंजन को ठंडा रखने में अहम भूमिका निभाता है। सप्ताह में एक बार कार का बोनट खोलकर कूलेंट का स्तर जांचें। यदि कूलेंट कम है तो डिस्टिल्ड पानी या उपयुक्त कूलेंट से इसे पूरा करें। यह प्रक्रिया इंजन को ओवरहीटिंग से बचाने में मदद करेगी।

वैक्स पॉलिश से मिलेगी धूप से प्रोटेक्शन
जैसे हमारी त्वचा को सूरज से बचाने के लिए सनस्क्रीन की जरूरत होती है, वैसे ही कार की बॉडी को सूरज की अल्ट्रावॉयलेट किरणों से सुरक्षित रखने के लिए वैक्स पॉलिश करना फायदेमंद होता है। इससे न सिर्फ कार की पेंटिंग लंबे समय तक चमकदार बनी रहती है, बल्कि मेटल और प्लास्टिक हिस्से भी कम नुकसान झेलते हैं। प्लास्टिक पार्ट्स पर समय-समय पर पॉलिश करने से वे जल्दी खराब नहीं होते।

सनशेड, टिंट और कार कवर का करें उपयोग
अगर आपकी कार धूप में खड़ी रहती है, तो उसे यूवी किरणों से बचाने के लिए कार कवर लगाना समझदारी है। यह पेंट और मेटल की सुरक्षा करता है। यदि कवर उपलब्ध न हो तो कम से कम विंडशील्ड और साइड विंडोज पर सनशेड लगाएं। विंडो टिंटिंग भी गर्मी से राहत देने में मददगार होती है, लेकिन इसके लिए मोटर व्हीकल एक्ट की गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी है। नियमों के अनुसार, फ्रंट और रियर विंडशील्ड पर कम से कम 70% और साइड विंडो पर 50% विजुअल लाइट ट्रांसमिशन होना चाहिए।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version