गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। छ.ग. भाजपा संगठन द्वारा पूर्व सांसद एवं वेयर हाऊस कार्पोरेशन के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त चंदूलाल साहू को डौंडी लोहारा विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर स्थानी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपार हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्री साहू के अनुभव एवं पार्टी का जनाधार बढ़ाने उनकी कार्यक्षमता का लाभ मिलेगा। श्री साहू अपनी मिलन सारिता, हसमुख व्यवहार एवं पार्टी के प्रति जुझारू कार्य क्षमता से डौडीलोहारा विधानसभा में भाजपा का जनाधार बढ़ाने अपनी पूरी शक्ति एवं क्षमता लगा देंगे। उनकी इस नियुक्ति पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, मंडल अध्यक्ष मंजूलता हरित, रूपसिंग साहू, पूनम यादव, अशोक राजपूत, नगर पंचायत उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव, राजू साहू, मनीष हरित, रामाधार साहू, मोती निषाद, ओमप्रकाश साहू, रामजी साहू, इंदरमन साहू, टिकेश साहू, बोधन साहू, कमलेश कश्यप, गजेश्वर सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल सोनकर, मंडल महामंत्री भुवन साहू एवं प्रेमलाल टोडर, वरिष्ठ भाजपा नेता रामूराम साहू, अशोक साहू, पार्षद शांति कोसरे, पद्मा यदु एवं संतोषी श्रीवास्तव, भुनेश्वरी साहू, अनीता शर्मा, सीमा ठाकुर, लक्ष्मी श्रीवास्तव, मेघा कोसले सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने बधाई दी। नियुक्ति के बाद चंदूलाल साहू ने भी सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और जनता एवं कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद बनाकर भाजपा को और मजबूत बनाने का प्रयास जारी रखेंगे। डोंडी लोहारा में भाजपा की यह नई नियुक्ति आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए अहम मानी जा रही है।
There is no ads to display, Please add some
