गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर बी.एस उइके ने जनदर्शन में जिले के दूर-दराज एवं नगरीय क्षेत्रों से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। कलेक्टर ने आज जनदर्शन में 49 लोगों से उनके आवेदन लेकर उनकी मांग एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम पारागाँव की गिरिजा साहू ने जॉब कार्ड बनाने के लिए आवेदन सौंपा। इसी तरह ग्राम सोरिद खुर्द के बसंत कुमार सिन्हा ने अपने जमीन का सीमांकन कराने, ग्राम सारागाँव के दिव्यांग लेखराम कॅवर ने रोजगार दिलाने, ग्राम सेम्हराडीह की कांति बाई साहू ने पीएम आवास सर्वेसूची में नाम जोड़ने, ग्राम कुटेना की देवकी बाई ने पीएम आवास की राशि दिलाने, ग्राम बोरसी की चंद्रिका बाई ने पेंशन राशि दिलाने, ग्राम सरगोड़ के रामकुमार धु्रव ने आर्थिक सहायता प्रदान करने, ग्राम जेंजरा के निर्मल कुमार साहू ने आधार कार्ड में नाम सुधार कराने, ग्राम गरियाबंद की रूखमनी नेताम पैसा वापस दिलाने, ग्राम खुटेरी के ढालु राम सेन ने पीएम आवास की द्वितीय किस्त राशि दिलवाने, ग्राम देवभोग के अशोक यादव ने राजस्व पट्टा प्रदान करने आवेदन प्रस्तुत किये है। इस पर कलेक्टर श्री उइके ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
There is no ads to display, Please add some
