नई दिल्ली: भारत में एक बार फिर से बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम (Punjab Terror plot foiled) कर दिया गया है. पंजाब में भारत पाकिस्तान बॉर्डर से भारी तादाद में AK47, हैंड ग्रेनेड, गोला बारूद बरामद किए गए हैं. खुफिया इनपुट्स के मुताबिक, खालिस्तान आतंकी रिन्दा के इशारे पर हथियारों की ये खेप पंजाब भेजी गई थी. लेकिन पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की मुस्तैदी की वजह से देश में बड़े आतंकी हमले की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान खुफिया एजेंसी ISI और खालिस्तानी आतंकी रिन्दा भारत मे बड़े हमले की साजिश रच रहे थे.

सड़क में टेबल लगाया काटे आधा दर्जन केक, बर्थडे बॉय समेत 6 युवक गिरफ्तार

खालिस्तानी आतंकी रिंदा ने बनाई थी हमले की योजना

पंजाब पुलिस के डीजीपी ने एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी देते हुए कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि बरामद हथियार की खेप पाकिस्तानी एजेंसियों और हरविंदर उर्फ ​​रिंदा ने पंजाब में कई जगहों पर हमले करने की साजिश के तहत भारत में भेजी थीं. जिसका मकसद सार्वजनिक शांति भंग करना था.

CG: गरियाबंद से राजधानी तक गूंजा किसानों का दर्द – महासमुंद लोकसभा अध्यक्ष महेश यादव के दिशा-निर्देश पर AAP ने सौंपी मांगों की चार्टर

रिंदा के गुर्गों की पहचान के लिए जांच जारी

विस्फोटक अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत गुरदासपुर के पुराना शाला थाने में एक FIR दर्ज की गई है. बरामद हथियार खेप में शामिल रिंदा के गुर्गों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच जारी है. पंजाब पुलिस संगठित अपराध नेटवर्क को ध्वस्त करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है.

छत्तीसगढ़ में बौद्ध परंपरा की जड़ें अत्यंत गहरी : CM विष्णुदेव साय

पहले भी बड़ी आतंकी साजिश हुई नाकाम

इससे पहले भी पंजाब पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया था. 27 जून को पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को पकड़ा था. अमृतसर के रामदास निवासी सहजपाल सिंह और विक्रमजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया था. जबकि एक 17 साल के लड़के को भी पकड़ा गया था. मोहाली के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) द्वारा खुफिया सूचनाओं के आधार पर चलाए गए अभियान के तहत ये कार्रवाई की गई थी. अभियान के दौरान दो हथगोले, एक पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया गया था.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मैनपाट में बुद्ध प्रतिमा का किया अनावरण, तिब्बती समाज की मांग पर की बड़ी घोषणाएं

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने कहा था कि एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया है, जिससे अनगिनत निर्दोष लोगों की जान बच गई. राज्य पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने दावा किया कि यह समूह अमृतसर क्षेत्र में पुलिस प्रतिष्ठानों पर हमले और लक्षित हत्याएं करने की साजिश रच रहा था.


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version