हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन ने IPL 2025 के बीच सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा डेवाल्ड ब्रेविस के खरीदे जाने को लेकर बड़ा बयान दिया था। उनके इस बयान को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा, जिसे देखने के बाद चेन्नई को फ्रेंचाइजी को खुद सामने आकर बड़ा बयान देना पड़ा। उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस की खरीद पर खुलकर बात की है। 38 वर्षीय अश्विन ने कहा कि इसमें किसी की कोई गलती नहीं थी, और चोट के कारण खिलाड़ियों का रिप्लेस होना यह इस लीग में एक आम बात रही है।

CG: गरियाबंद में नक्सलियों की कमर टूटी! 19 लाख इनामी 4 हार्डकोर नक्सली सरेंडर, जंगल से हथियार-नकदी का बड़ा जखीरा

ब्रेविस मामले पर अब अश्विन ने क्या कहा?

CSK का बयान सामने आने के बाद अब अश्विन ने इस मामले पर सफाई दी है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि हम ऐसे दौर में जी रहे हैं जहां हमें सच्ची कहानियों पर भी स्पष्टीकरण देना पड़ता है। ऐसे में, यह थोड़ा मुश्किल है। लेकिन मैं इस पर बात नहीं करूंगा। यहां किसी की कोई गलती नहीं है। इस मामले पर सफाई इसलिए दी गई है क्योंकि बहुत से लोगों को संदेह है। मुद्दा यह है कि खिलाड़ी की कोई गलती नहीं है, फ्रेंचाइजी की कोई गलती नहीं है, और शायद गवर्निंग बॉडी की भी कोई गलती नहीं है। हम सभी को यह समझना होगा कि अगर किसी फ्रैंचाइजी को किसी खिलाड़ी की जरूरत होती है, तो फ्रैंचाइजी उस खिलाड़ी या खिलाड़ी के एजेंट से बात करती है और बीसीसीआई से कहती है, देखिए, हमारा ये खिलाड़ी चोटिल है, हमें एक और खिलाड़ी चाहिए। मामला यहीं खत्म हो जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि आईपीएल या जिन्हें मंजूरी देनी होती है, वे मंजूरी दे देते हैं और खिलाड़ी आकर खेलता है। अगर यहां कोई गलती होती, तो वह खिलाड़ी फ्रेंचाइजी के साथ नहीं जुड़ा होता। यह ब्रेविस के बारे में नहीं है, आमतौर पर ऐसा ही होता है। एक और बात है जो मैं समझाना चाहता हूं। वीडियो में मेरा इरादा यह बताना था कि ब्रेविस कितनी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे।

CG Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की बैठक 19 को, लिए जा सकते हैं कई मत्वपूर्ण फैसले

रिप्लेसमेंट में जो फ्लेक्सिबिलिटी है, उसका हर कोई फायदा उठा रहा है- आर अश्विन

अंत में उन्होंने कहा कि तो अगर इसमें कुछ गड़बड़ है, तो इसे मंजूरी नहीं मिलेगी। इसीलिए, शायद, उस ट्वीट में जो कहा गया था कि यह क्लॉज है, वह पूरी तरह से सही है। आईपीएल में चोट के कारण रिप्लेसमेंट में जो फ्लेक्सिबिलिटी है, उसका हर कोई फायदा उठा रहा है। सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स ने ही रिप्लेसमेंट नहीं चुना है कई और टीमें भी हैं। आरसीबी ने पहले क्रिस गेल को लिया था, और वह सुपरस्टार बन गए। चोट के कारण रिप्लेसमेंट आईपीएल का एक आम बात है, और उसमें भी, नियमों में जो फ्लेक्सिबिलिटी है, आप उसका इस्तेमाल कैसे करते हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version