Cyclone Ditwah , नई दिल्ली। हिंद महासागर में बना शक्तिशाली चक्रवात ‘दितवाह’ श्रीलंका में भारी तबाही मचाने के बाद अब भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। श्रीलंका में बीते 48 घंटे से चल रही भीषण बारिश, तेज हवाओं और बाढ़ जैसी स्थिति ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहां अब तक 46 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 23 लोग लापता बताए जा रहे हैं। कई इलाकों में घर बह गए हैं और सड़कें जलमग्न हैं। राहत एवं बचाव टीमें लगातार मोर्चे पर जुटी हैं।

Sai Sarkar Surrender Policy : साय सरकार की सरेंडर नीति ने बदला बस्तर का हाल, 50 दिनों में 553 नक्सलियों ने डाली बंदूक, हिडमा के खात्मे से नक्सलवाद की कमर टूटी

भारत की ओर बढ़ रहा तूफान, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, साइक्लोन दितवाह अब उत्तर दिशा की ओर बढ़ते हुए भारतीय तटों पर प्रभाव डाल सकता है। आगामी 12 घंटों में तूफान के और शक्तिशाली होने की आशंका है।
तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और पुडुचेरी में येलो से रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

तमिलनाडु में तेज बारिश की चेतावनी

तमिलनाडु के तटीय जिलों—चेन्नई, नागपट्टिनम, पुडुकोट्टई, कुड्डलोर और रामेश्वरम सहित कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने लगी हैं, जिसके बाद मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

केरल में स्कूल बंद, रिलीफ कैंप सक्रिय

केरल सरकार ने कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद करने का आदेश दिया है। तटीय क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है। रिलीफ कैंपों में हजारों लोगों को शिफ्ट किया गया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version