Digital India In Danger,  नई दिल्ली: 1 फरवरी 2026 को पेश होने वाले केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने डिजिटल इंडिया को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। UPI पेमेंट सिस्टम की बढ़ती लोकप्रियता के बावजूद अब यह मॉडल सरकार और पेमेंट एग्रीगेटर्स के लिए चिंता का विषय बन गया है।

Digital India In Danger

देश में UPI ट्रांजेक्शंस ने रिकॉर्ड स्तर छू लिया है, लेकिन इसके बावजूद पेमेंट एग्रीगेटर्स लगातार नुकसान में हैं। मुफ्त में पेमेंट की सुविधा और बढ़ती ट्रांजेक्शन फीस सरकार के लिए चुनौती बन गई है। सवाल यह है कि क्या 2026 का बजट डिजिटल इंडिया की रफ्तार को बनाए रख पाएगा, या इसे रोकने वाली नीतियां लागू की जाएंगी।

Digital India In Danger

विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार को एक ऐसा संतुलन बनाना होगा, जिससे डिजिटल लेन-देन की लोकप्रियता जारी रहे और पेमेंट कंपनियों को भी आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े। वित्त मंत्रालय ने अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक निर्मला ताई डिजिटल क्रांति को बढ़ावा देने के लिए नए विकल्पों पर विचार कर रही हैं।

Digital India In Danger

विश्लेषकों के अनुसार, इस बजट में फ्री पेमेंट मॉडल में बदलाव, UPI के इस्तेमाल पर नई फीस संरचना, या पेमेंट एग्रीगेटर्स को वित्तीय राहत जैसे प्रस्ताव पेश किए जा सकते हैं।

Digital India In Danger

देशभर के कारोबारियों और डिजिटल पेमेंट उपयोगकर्ताओं की नजरें अब 1 फरवरी पर हैं, जब वित्त मंत्री अपनी रणनीति का खुलासा करेंगी।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version