दिल से जुड़ी बीमारियों के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जाने-अनजाने में फॉलो की जाने वाली कुछ आदतें आपकी हार्ट हेल्थ को लगातार डैमेज कर रही हैं। अगर इस तरह की आदतों को जल्द ही नहीं सुधारा गया, तो हाई कोलेस्ट्रॉल समेत सेहत से जुड़ी कई समस्याएं आपके शरीर पर हमला बोल सकती हैं। आइए ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

स्मोकिंग और ड्रिंकिंग

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक स्मोकिंग और ड्रिंकिंग की आदत को न केवल आपकी हार्ट हेल्थ के लिए बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए घातक साबित हो सकती है। अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बचना चाहते हैं, तो स्मोकिंग और ड्रिंकिंग से दूरी बना लीजिए। इसके अलावा बहुत ज्यादा तनाव लेने की वजह से भी दिल से जुड़ी जानलेवा बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ सकता है।

प्रोसेस्ड फूड खाने की आदत

क्या आप भी अक्सर प्रोसेस्ड फूड आइटम्स को कंज्यूम कर लेते हैं? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपकी ये आदत बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम कर सकती है। अगर आप अपने दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको चिप्स, बिस्किट, नूडल्स, फ्रोजन फूड्स और हाई सोडियम वाले फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए।

फिजिकल एक्टिविटी न करना

सिटिंग जॉब वाले लोग अक्सर अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज को शामिल करना भूल जाते हैं। दरअसल, फिजिकल एक्टिविटी की कमी भी हाई कोलेस्ट्रॉल और हार्ट रिलेटेड डिजीज के खतरे को बढ़ा सकती है। इसके अलावा रेगुलरली नींद पूरी न होने की वजह से भी दिल से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। हार्ट रिलेटेड डिजीज से बचने के लिए आपको ज्यादा मीठी चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version