पाकिस्तान, जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान करारी शिकस्त खाने के बावजूद भारत को फिर जंग की गीद़ड़भभकी दे रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि पीएम मोदी गोली  और पानी रोकने की बात कर रहे हैं। शहबाज शरीफ ने कहा है कि भारत हमें लगातार धमकियां दे रहा है, लेकिन अगर फिर जंग हुई तो भारत को सबक सिखाएंगे। शहबाज शरीफ ने कहा कि वो कभी कहते हैं कि गोला से जवाब देंग, कभी कहते हैं कि पानी बंद कर देंगे। मैं समझता हूं कि सिंधु नदी के पानी का एक एक कतरा पाकिस्तान की आवाम का हक है।

कैंसर सर्जरी के बाद दीपिका कक्कड़ ICU में, पति शोएब इब्राहिम ने मांगी फैंस से दुआएं

शरीफ ने कहा कि सिंधु नदी के पानी पर पाकिस्तान का हक है हमने साल 1960 में इंडस वॉटर एग्रीमेंट किया था। अब पानी के लिए हिंदुस्तान दिन रात हमको धमकियां देता है। जिस तरह इस जंग से पहले धमकियां दे रहा था उसका मज़ा उसने चख लिया हैष अब मजीद भी उसने खुदा न खास्ता हरकत की तो हम उन्हें सबक सिखाएंगे।

पीएम मोदी के बयान का खौफ

पाकिस्तान पर पीएम मोदी के रोटी खाओ नहीं तो मेरी गोली है ही, वाले बयान का खौफ साफ साफ नजर आ रहा है। शहबाज शरीफ से लेकर बिलावल भुट्टो तक मोदी के इस बयान को लेकर रोना  रो रहे हैं। शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान में अपनी स्पीच के दौरान मोदी के इस बयान का जिक्र किया तो बिलावल भुट्टो ने अमेरिका में मोदी के इस बयान को लेकर रोना रोया। मोदी को गोली वाले बयान का पाकिस्तान में कितना खौफ है। ये पाकिस्तान से हजारों किलोमीटर दूर साफ साफ दिखा।

CG – प्रेमिका ने लगाए गंभीर आरोप, सिपाही ने किया दुष्कर्म, फिर मारने की कोशिश

अमेरिका में गिड़गिड़ाए बिलावल

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र में कहा है कि पीएम मोदी लगातार पाकिस्तान के खिलाफ भड़काऊ बयान दे रहे हैं। बिलावल ने पीएम मोदी के ‘रोटी खाओ नहीं तो मेरी गोली है ही’..वाले बयान का जिक्र किया। बिलावल पाकिस्तान का डेलीगेशन लेकर अमेरिकी दौरे पर पहुंचे हैं और वो इस दौरान भारत के साथ बातचीत को लेकर गिड़गिड़ाते दिखे। अंतराष्ट्रीय समुदाय से अपना रोल निभाने को कहा। बिलावल ने कहा पाकिस्तान भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version