तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को एक दवा बनाने वाली फैक्‍ट्री में हुए संदिग्ध विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई है और 34 लोग घायल हो गए हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कई घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. यह हादसा सुबह करीब 9 बजे सांगारेड्डी जिले के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में हुआ. इस विस्फोट के कारण सिगाची केमिकल्स परिसर में भीषण आग लग गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं, जो केमिकल फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं.

तेलंगाना में मजदूरों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदना जताई है और घायलों के जल्‍द ठीक होने की कामना की है.

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से लगने वाले बॉर्डर पर कर दिया खेल, उठाया बड़ा कदम

घायलों को सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. 12 मजदूरों के घटनास्थल पर मारे जाने की पुष्टि हो गई, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट इतना जोरदार था कि मजदूर हवा में उछलकर कई मीटर दूर जा गिरे. कारखाने की इकाई विस्फोट के प्रभाव से ढह गई और आग पास की इमारत तक फैल गई. विस्फोट के समय कई मजदूर रिएक्टर के पास काम कर रहे थे. कारखाने में ओडिशा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के प्रवासी मजदूर काम करते थे.

अंधविश्वास की अंधी आस्था: सुख-समृद्धि के लिए भगवान को चढ़ाया खून, आरोपी गिरफ्तार

इस विस्फोट और आग से रासायनिक इकाई और आसपास के कारखानों में कर्मचारियों में दहशत फैल गई, जिसके बाद वे परिसर से बाहर भाग गए. इस बीच, बचावकर्मी मलबे को हटाने के लिए अर्थमूवर का इस्तेमाल कर रहे हैं. आशंका है कि कुछ मजदूर मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं. सांगारेड्डी जिला कलेक्टर पी. प्रवीण्या और पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज भी मौके पर पहुंचे और बचाव व राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं. विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के कर्मचारी और विभिन्न विभागों का स्टाफ भी बचाव कार्य में शामिल हुआ. अभियान जारी रहने के कारण अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version