नई दिल्ली – भारत में कोविड-19 के मामलों में तेज उछाल देखा जा रहा है. पिछले 9 दिनों में कोरोना केसेज में 1300% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके बाद देश में एक्टिव केसेज की संख्या बढ़कर 3758 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 48 घंटों में 21 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से केरल और कर्नाटक में 2-2 मौतें शामिल हैं. केरल में सबसे ज्यादा 1400 एक्टिव केस हैं, जबकि महाराष्ट्र में 485 और दिल्ली में 436 मामले सामने आए हैं. गुजरात (320), पश्चिम बंगाल (287), कर्नाटक (238), तमिलनाडु (199), और उत्तर प्रदेश (147) में भी मामले बढ़ रहे हैं.

पूर्वोत्तर में आफत की बारिश, छह राज्यों में तबाही, बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 34 की मौत

क्या है बढ़ते मामलों का कारण?

कोरोना के मामले बढ़ने की वजह से टेस्टिंग में बढ़ोतरी भी हो सकती है. हालांकि, अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या अभी कम है. स्वास्थ्य मंत्रालय और ICMR की निगरानी में सभी राज्यों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है. अब कोरोना से डरने की जरूरत नहीं, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी है.  स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की सलाह दी है.

सावधानियां जरूरी

स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने, मास्क पहनने, 1.5 मीटर की दूरी बनाए रखने, और बार-बार हाथ धोने की सलाह दी है. नागरिकों से अपील की गई है कि वे हाइजीन का विशेष ध्यान रखें और लक्षण दिखने पर तुरंत टेस्ट करवाएं.

दुनिया में घूम-घूमकर कहो ना प्यार है नहीं बोल रहे…BJP सांसद ने लंदन में अपने धांसू भाषण से पाक को धो डाला

घबराने की जरूरत नहीं पर एहतियात जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह वृद्धि ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट्स NB.1.8.1, LF.7, JN.1 और XFG के कारण है, जो अत्यधिक संक्रामक हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में हल्के लक्षण देखे जा रहे हैं.  स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोविड मामलों की संख्या में समय-समय पर वृद्धि देखी जा रही है, जो केवल महाराष्ट्र तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य राज्यों और कुछ देशों में भी इसी तरह की स्थिति देखी जा रही है. सरकार और स्वास्थ्य विभाग नागरिकों से सतर्क रहने, मास्क पहनने और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने की अपील कर रहे हैं.


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version