Gold And Silver Broke All Records : नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। आज यानी 23 जनवरी को सोना ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोने की कीमत में एक ही दिन में ₹4,300 की तेजी दर्ज की गई और यह बढ़कर ₹1,55,428 प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले सोना ₹1,51,128 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

Gold And Silver Broke All Records

वहीं चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। 1 किलो चांदी ₹19,249 महंगी होकर ₹3,18,960 प्रति किलो पर पहुंच गई। गुरुवार को चांदी का भाव ₹2,99,711 प्रति किलो था।

Gold And Silver Broke All Records

23 दिन में बंपर तेजी

साल 2026 की शुरुआत से ही कीमती धातुओं में तेज़ी बनी हुई है। सिर्फ 23 दिनों में

Gold And Silver Broke All Records
  • सोना ₹22,233 महंगा हो चुका है

  • चांदी की कीमत में ₹88,540 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है

निवेशकों का रुझान बढ़ा

लगातार बढ़ती कीमतों के चलते निवेशकों का रुझान एक बार फिर सोने-चांदी की ओर बढ़ रहा है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक अनिश्चितता, सुरक्षित निवेश की मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के संकेतों का असर घरेलू कीमतों पर साफ दिख रहा है।

Gold And Silver Broke All Records

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे सोने और चांदी के दामों ने जहां निवेशकों को चौंकाया है, वहीं आम उपभोक्ताओं के लिए गहने खरीदना और महंगा हो गया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version