बांग्लादेश के दक्षिणी हिस्से चटगांव डिवीजन के फेनी जिला स्थित दागनभुइयां इलाके में रविवार रात एक और हिंदू युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने 28 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक समीर कुमार दास को घर लौटते समय पीट-पीटकर और चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। हमलावरों ने वारदात के बाद उसका ऑटो रिक्शा भी लूट लिया।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, समीर रोज़ की तरह काम खत्म कर देर रात अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में बदमाशों ने उसे घेर लिया। पहले उसके साथ मारपीट की गई और फिर चाकू से कई वार किए गए। गंभीर हालत में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मकर संक्रांति पर पतंग उत्सव सुरक्षित और पारंपरिक रूप से मनाने की अपील – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

इस हत्या के बाद इलाके में तनाव और डर का माहौल है। बताया जा रहा है कि बीते 23 दिनों में बांग्लादेश में 7 हिंदुओं की हत्या हो चुकी है, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय हिंदू समुदाय ने प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

मानवाधिकार संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस घटना की निंदा करते हुए अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version