IndiGo Flight Cancellation , नई दिल्ली पिछले पांच दिन से चल रहे इंडिगो एयरलाइंस के संकट का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। छठे दिन शनिवार को 800 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं, जबकि रविवार को भी 350 से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। इन कैंसिल फ्लाइट्स में हैदराबाद, भोपाल, मुंबई और त्रिची से जाने वाली उड़ानें शामिल हैं।

IndiGo Flight Cancellation : इंडिगो संकट जार 350+ फ्लाइट्स कैंसिल, सरकार ने रात 8 बजे तक रिफंड देने के दिए निर्देश

IndiGo Flight Cancellation

इंडिगो का दावा

एयरलाइन ने दावा किया कि उसने 95% रूट पर फ्लाइट ऑपरेशन नॉर्मल कर दिया है। इंडिगो ने कहा कि 138 में से 135 डेस्टिनेशन पर फ्लाइट्स चल रही हैं, लेकिन यात्रियों का भरोसा दोबारा जीतने में समय लगेगा।

IndiGo Flight Cancellation

सरकार की सख्त कार्रवाई

सरकार ने इंडिगो पर कड़ा रुख अपनाया है और कई आदेश-निर्देश जारी किए हैं:

रिफंड: कंपनी को कैंसिल या रुकी हुई फ्लाइट्स के यात्रियों का पूरा रिफंड 7 दिसंबर रात 8 बजे तक पूरा करना होगा।

बैगेज डिलीवरी: अगले 48 घंटों में पैसेंजर के बैगेज को ट्रेस कर उन्हें डिलीवर करना अनिवार्य है।

सीईओ से जवाब: कंपनी के CEO को 24 घंटे के भीतर बताना होगा कि पिछले पांच दिन से जारी संकट के बावजूद कंपनी पर कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए। जवाब न देने पर DGCA एकतरफा फैसला लेने का अधिकार रखता है।

IndiGo Flight Cancellation

एयरलाइन किराए पर नियंत्रण

सरकार ने बढ़ते किराए पर रोक लगाते हुए नए नियम लागू किए हैं:

500 किमी तक की दूरी के लिए अधिकतम किराया 7,500 रुपए

500–1000 किमी दूरी के लिए अधिकतम किराया 12,000 रुपए

किसी भी उड़ान का अधिकतम किराया 18,000 रुपए निर्धारित

ये नियम बिजनेस क्लास पर लागू नहीं होंगे।

यात्रियों की मुश्किलें जारी

IndiGo Flight Cancellation

इंडिगो की फ्लाइट कैंसिलेशन और बैगेज देरी से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने साफ किया है कि कंपनी को तय समयसीमा में रिफंड और बैगेज डिलीवरी पूरी करनी होगी, अन्यथा कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

IndiGo Flight Cancellation

There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version