गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद पुलिस द्वारा थाना राजिम क्षेत्र के ग्राम कौंदकेरा में आयोजित जिला स्तरीय स्काउट-गाइड के पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, राहवीर योजना, साइबर फ्रॉड से बचाव एवं नशा मुक्ति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

यह कार्यक्रम गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक लाइन गोपाल वैश्य, जिला स्काउट-गाइड संयोजक रोमन साहू, यातायात प्रभारी सउनि. रामाधार मरकाम एवं उनकी टीम द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाते हुए बताया गया कि हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग, ओवरस्पीड से बचाव तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करना जीवन सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।

अधिकारियों ने राहवीर योजना की जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाना एक मानवीय कर्तव्य है। ऐसे सराहनीय कार्यों के लिए शासन द्वारा राहवीरों को समय-समय पर पुरस्कृत भी किया जाता है।

साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए छात्रों को ऑनलाइन लेन-देन में सतर्क रहने, किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी साझा न करने, संदिग्ध APK फाइल, लिंक या मैसेज से दूर रहने तथा ऐसी किसी भी घटना की तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

वहीं नशा मुक्ति विषय पर छात्रों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ स्काउट-गाइड के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version