IPL 2025 का लीग स्टेज अब आखिरी दौर में है और प्लेऑफ की रेस में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जबरदस्त टक्कर चल रही है। दोनों टीमों की अब अपने-अपने मुकाबले जीतने के अलावा दूसरी टीम के नतीजों पर भी नजर रहेगी। आइए जानते हैं क्या है दोनों टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने का पूरा समीकरण…

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की जांच में बड़ा खुलासा, सारे वीडियोज में सुरक्षा एजेंसियों को मिला खास पैटर्न

प्लेऑफ के सारे समीकरण 

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में 61 मैच खेले जा चुके हैं और 4 में से 3 टीमों ने प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया है। RCB, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। अब प्लेऑफ के एक स्थान के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जबरदस्त टक्कर हो रही है। मुंबई इंडियंस 12 मैचों में 7 जीत के साथ पाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। मुंबई के 14 पाइंट हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 12 मैचों में 13 पाइंट के साथ 5वें पायदान पर है।

मुंबई और दिल्ली के दोनों के 2-2 मैच बचे हुए हैं। मुंबई और दिल्ली 21 मई को आमने-सामने होंगे। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स 24 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स का सामना करेगी। वहीं, मुंबई की टीम अपने आखिरी लीग स्टेज मैच में 26 मई को पंजाब किंग्स से ही भिड़ेगी। यानी अगले एक हफ्ते में खेले जाने वाले इन 3 मैचों के रिजल्ट पर दोनों टीमों की किस्मत टिकी हुई है।

MI और DC को कैसे मिलेगा प्लेऑफ का टिकट? 

अगर मुंबई इंडियंस अपने बचे हुए दोनों मैच जीत जाती है तो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी और दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो जाएंगी। वहीं, दिल्ली अपने बचे हुए दोनों मैच जीत जाती है, तो वह सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। इस सूरत में मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

अगर दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई इंडियंस को हरा देती है, लेकिन पंजाब किंग्स से हार जाती है और MI फिर PBKS को हरा देती है, तो 5 बार की चैंपियन मुंबई क्वालीफाई कर जाएगी। यानि दोनों टीमों की किस्मत का फैसला होने में PBKS के खिलाफ मुकाबलों की अहम भूमिका होने वाली है।

CGNEWS:रायपुर में ‘सुशासन तिहार’ बना ‘मौजमस्ती महोत्सव’! आंगनबाड़ी केंद्रों में घोर लापरवाही, योजनाएं ठप, जनता बेहाल

जारी है प्लेऑफ का रोमांच

लीग स्टेज के आखिरी कुछ मैच अब प्लेऑफ की तस्वीर तय करेंगे। MI और DC दोनों के पास मौका है, लेकिन हर नतीजा खेल के समीकरण को बदल सकता है। PBKS के खिलाफ दोनों टीमों के प्रदर्शन का भी बड़ा असर पड़ेगा। ऐसे में IPL 2025 का ये अंत‍िम हफ्ता फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version