इंग्लैंड में खेली जा रही उनके घरेलू टी20 टूर्नामेंट टी20 ब्लास्ट में जोस बटलर ने यॉर्कशायर टीम के खिलाफ हुए 17 जुलाई को मैच में एक बड़ी उपलब्धि अपने करियर में हासिल की। बटलर जो लंकाशायर की टीम से खेलते हैं उनके बल्ले से इस मुकाबले में 77 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली, जिसके दम पर वह इंग्लैंड की तरफ से टी20 क्रिकेट में 13000 रनों का आंकड़ा पूरा करने वाले सिर्फ दूसरे और वर्ल्ड क्रिकेट में 7वें खिलाड़ी बन गए हैं।

कनाडा में विमान हाईजैक होने से मचा हड़कंप, NORAD ने पीछे दौड़ाया F-15 फाइटर जेट

विराट कोहली और क्रिस गेल के क्लब में शामिल हुए जोस बटलर

टी20 ब्लास्ट में यॉर्कशायर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जोस बटलर ने अपनी 77 रनों की पारी के दौरान कुल 46 गेंदों का सामना किया, जिसमें वह 8 चौके और तीन छक्के लगाने में कामयाब हुए थे। बटलर की इस पारी के दम पर लंकाशायर की टीम 19.5 ओवर्स में 174 रन बनाकर सिमटी। वहीं यॉर्कशायर की टीम टारगेट का पीछा करते हुए 153 रन बनाकर सिमट गई और उसे 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा। बटलर जहां अपनी पारी के दम पर टीम को एक शानदार जीत दिलाने में कामयाब हुए तो वहीं वह विराट कोहली और क्रिस गेल के क्लब में भी शामिल हो गए। बटलर ने 13000 टी20 रनों का आंकड़ा अपने करियर के 457वें मैच में हासिल किया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र: बोरे-बासी घोटाले की जांच के लिए बनी विधायकों की समिति, मंत्री लखन लाल देवांगन का ऐलान

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • क्रिस गेल – 14562 रन
  • कायरन पोलार्ड – 13854 रन
  • एलेक्स हेल्स – 13814 रन
  • शोएब मलिक – 13571 रन
  • विराट कोहली – 13543 रन
  • डेविड वॉर्नर – 13395 रन
  • जोस बटलर – 13046 रन

अब तक ऐसा रहा बटलर का टी20 करियर

जोस बटलर का टी20 करियर देखा जाए तो वह वर्ल्ड क्रिकेट की अधिकतर टी20 लीग में खेलते हुए दिखते हैं, जिसमें उन्होंने अब तक कुल 457 मैचों में 35.74 के औसत से कुल 13046 रन बनाए हैं। वहीं बटलर के बल्ले से टी20 में 8 शतकीय तो 93 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं। जोस बटलर का टी20 क्रिकेट में स्ट्राइक रेट 145.97 का है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version