**किसानों को हो रही खाद की कमी को लेकर किसान कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन**

किसानों को हर हाल मे सुविधा मुहैया कराये सरकार अन्यथा किसान करेंगे आंदोलन – हिरा नेताम

मिलन राय -कोंडागांव – धान के कटोरा के नाम से छत्तीसगढ़ को जाना जाता है परन्तु भाजपा सरकार मे किसानों को ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के निर्देशानुसार कोंडागांव जिला किसान कांग्रेस द्वारा आज किसानों से जुड़े मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया गया है कि किसानों को हो रही परेशानियों से निजात दिलाने सरकार कड़ा कदम उठाये अन्यथा किसानों द्वारा उग्र आंदोलन किया जायेगा। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हीरालाल नेताम ने बताया किसानों को खाद के लिए भारी दिक्क़तें हो रही है सरकार द्वारा जारी आदेश अनुसार 1-2 बोरा प्रति एकड़ खाद से तो अच्छी उपज सम्भव नहीं है वहीं अभी से खाद की कालाबाजारी हो रही है कहीं न कहीं यह कालाबाजारी प्रशासनिक सहयोग से हो रहा है।किसानी कार्य हेतु डीजल जरकिन मे नहीं मिल रहा है किसान कितनी दफे ट्रेक्टर को लेकर पेट्रोल पम्प आएगा किसानों को हर तरफ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है आज किसान कांग्रेस द्वारा किसानों से जुड़े मामलों को लेकर किसानों की समस्याओं से शासन प्रशासन को अवगत कराया गया है सरकार द्वारा किसान हित मे त्वरित कदम नहीं उठाये जाने पर आने वाले दिनों मे वृहद प्रदर्शन किया जायेगा।धान खरीदी केंद्रों मे हुए घोटालों की जाँच कराई जाये घोटाले बाजों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाये ताकि आगामी समय मे ऐसे घोटालों की पुनरावृति न हो।ज्ञापन सौंपने के दौरान महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव रितेश पटेल, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हीरालाल नेताम,प्रदेश किसान कांग्रेस महासचिव एवं कार्यक्रम प्रभारी गजेंद्र सिन्हा,जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष हरमोहन कोहली, प्रदेश सचिव सकुर खान,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय करन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन,जनपद सदस्य जेठू पोयाम,जयराम मरकाम मंडल अध्यक्ष लखमू कोर्राम, पिलाराम बघेल, सेवक दीवान,सहदेव पोयाम,गोलू पोयाम,शहर उपाध्यक्ष कमलेश दुबे महामंत्री सन्नी चोपड़ा, लखी पोयाम,चुन्नीलाल नायक, धनशु नेताम महिला शक्ति नीलू देवांगन,लेखनी प्रधान रंजीता अग्रवाल सहित किसान साथी एवं कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता भारी संख्या मे मौजूद रहे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version