Puja niyam : हिंदू घरों में दिन की शुरुआत पूजा पाठ के साथ होती है. वहीं, दिन का अंत भी संध्या आरती के साथ होता है. आपको बाते दें कि शास्त्रों में पूजा विधि, सामग्री और पूजन के समय का विशेष उल्लेख किया गया है. जब हम कोई विशेष पूजा करते हैं, तो उसके लिए मुहूर्त और दिन देखते हैं. लेकिन हर रोज की पूजा के लिए तय समय है. इसके विपरीत पूजा करने से आपको अशुभ परिणाम मिल सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कब करनी चाहिए पूजा…

हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक बारिश का तांडव, कहीं बाढ़ तो कहीं टूटे पहाड़, पढ़ें हर अपडेट

ब्रह्म मुहूर्त में करें पूजा – Worship in Brahma Muhurta

शास्त्रों के मुताबिक हर दिन घर में पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त उत्तम समय है. मान्यता है इस समय पूजा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है.  इसलिए सूर्योदय से पहले जगकर पूजा पाठ कर लेना चाहिए. ब्रह्म मुहूर्त का समय सुबह चार बजे से साढ़े पांच बजे तक रहता है. इसके अलावा आप किस-किस समय पूजा कर सकते हैं उसका समय इस प्रकार है-

  • दूसरी पूजा सुबह 9 बजे तक हो जानी चाहिए.
  • मध्याह्न पूजा दोपहर 12 बजे तक कर लेना चाहिए.
  • वहीं, संध्या पूजा शाम को 4:30 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच होनी चाहिए.
  • जबकि शयन पूजा रात 9:00 बजे तक करनी चाहिए.

26 June Ka Rashifal: गुप्त नवरात्रि से मेष समेत इन 3 राशि वालों को मिलेगा सितारों का साथ, होगा धनलाभ!

किस समय न करें पूजा – At what time should we not worship

दोपहर के समय पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए. इस समय की गई पूजा को ईश्वर स्वीकार नहीं करते. क्योंकि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक देवी-देवता आराम करते हैं. वहीं, सूतक काल यानी जब घर में किसी का जन्म या मृत्यु होती है, तो इस समय भी पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए. यह अशुभ होता है.


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version